मादक पदार्थ के साथ पकड़ाए दो युवक: पुलिस ने जब्त किया विदेशी गांजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलकनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिपलियाहाना ब्रिज के पास दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 5 ग्राम विदेशी गांजा (ओजी) बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने रोका
पुलिस के अनुसार, तिलकनगर थाना टीम पिपलियाहाना ब्रिज के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस ने कीर्तन और कृष्णा फुबानी को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में बरामद गांजे की मात्रा करीब 5 ग्राम बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे किसे देने वाले थे। तिलकनगर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई रुकवाने के लिए नेताओं से फोन कराने का भी दबाव
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को बचाने और कार्रवाई रुकवाने के लिए नेताओं से फोन करवाए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई जारी रखते हुए बरामद मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दबाव में कार्रवाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!