खबर
Top News

सिटी बस पास महंगा होने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन: बोले- हमें एटीएम समझना बंद करो, शुल्क घटाने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 3:40 pm
शेयर करें:
सिटी बस पास महंगा होने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में सिटी बस पास की कीमत में 400 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। बड़ी संख्या में छात्र नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और बस पास शुल्क कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

तख्तियों पर लिखे तीखे संदेश
प्रदर्शन के दौरान छात्रों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था- “छात्रों को ATM मशीन समझना बंद करो”, “छात्रों के साथ अन्याय के खिलाफ एकजुट हो”। छात्रों का कहना था कि पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों से आए कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सीमित संसाधनों में गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में बस पास महंगा करना उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन गया है।

रोजाना किराया बना बड़ी समस्या
छात्रों ने उदाहरण देते हुए बताया कि मूसाखेड़ी से जीडीसी कॉलेज तक आने-जाने में रोजाना करीब 50 रुपए खर्च होते हैं। उनका सवाल था कि क्या हर छात्र रोज इतना किराया वहन कर सकता है? उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम पहले से ही विभिन्न टैक्स वसूल रहा है, ऐसे में छात्रों के लिए बस पास में राहत दी जानी चाहिए।

200 से 600 रुपए हुआ स्टूडेंट पास
जयस छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष पवन अहिरवार ने बताया कि पहले स्टूडेंट बस पास 200 रुपए में मिलता था, जिसे बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रशासन के लिए भले सामान्य हो, लेकिन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह बड़ी रकम है। कई मामलों में यह राशि किसी मजदूर की 2–3 दिन की कमाई के बराबर होती है।

“महापौर बस पास योजना” खत्म करने का आरोप
छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि “महापौर बस पास योजना” को खत्म कर दिया गया है, जिससे छात्रों को मिलने वाली राहत समाप्त हो गई है। उनका कहना है कि यह फैसला छात्रों के हितों के खिलाफ है।

चौराहे की सफाई और सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने टंट्या भील चौराहा की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां गंदगी फैली हुई है और पानी व सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने निगम से जल्द सुधार की मांग की।

15 दिन का अल्टीमेटम
छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिन बाद नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो भोपाल तक आंदोलन ले जाया जाएगा।

निगम का जवाब
नगर निगम के प्रभारी कंट्रोल रूम अधिकारी वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, चौराहे की सफाई से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया है।

संबंधित समाचार

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

13 minutes ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

29 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 1 hour ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 1 hour ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 2 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 2 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 2 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 2 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 2 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 3 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 3 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 3 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!