कॉलेज में छात्रों का हंगामा: इंटर्नशिप के नाम पर वसूली का आरोप; उच्च शिक्षा विभाग ने बनाई जांच समिति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के शासकीय होलकर कॉलेज में इंटर्नशिप के नाम पर छात्रों से लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। छात्र संगठनों ने इसमें कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मामला जांच में है और रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी।
मिलीभगत के आरोप, एमओयू पर सवाल
एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष जावेद खान का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी इस पूरे मामले में शामिल हैं। उनके अनुसार, सत्र 2025-26 के लिए इन्फ्लक्स सोर्सिंग कंपनी के साथ एमओयू साइन किया गया, जिसके बाद छात्रों पर इंटर्नशिप करने का दबाव बनाया गया।
हालांकि, इंटर्नशिप के नाम पर केवल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं संचालित की गईं।
फीस वसूली और फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप
छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के नाम पर 500 से 3000 रुपए तक की राशि वसूली गई। आरोप है कि कोर्स पूरा होने के बाद जो प्रमाण पत्र दिए गए, उन पर किसी अन्य कंपनी वेल्प कंसल्टेंसी लिमिटेड का नाम अंकित था, जबकि इंटर्नशिप इन्फ्लक्स सोर्सिंग के माध्यम से कराई गई बताई गई थी।
जांच में यह भी सामने आया कि कथित कंपनी का विजय नगर स्थित कार्यालय वास्तविक रूप से मौजूद नहीं है।
व्हाट्सएप और QR कोड से दबाव बनाने का दावा
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के कुछ अधिकारी और शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए लगातार मैसेज भेजकर क्यूआर कोड के माध्यम से फीस जमा करने का दबाव बना रहे थे। जब छात्र दिए गए पते पर पहुंचे, तो वहां कोई ऑफिस नहीं मिला, जिससे एजेंसी के फर्जी होने की आशंका और गहरा गई।
आंदोलन की चेतावनी
छात्र नेताओं ने मांग की है कि फर्जी एजेंसी पर तत्काल रोक लगाई जाए, वसूली गई राशि छात्रों को लौटाई जाए और उन्हें अपनी पसंद से इंटर्नशिप चुनने की स्वतंत्रता दी जाए। साथ ही दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका को लेकर भी जांच की मांग की गई है।
चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं होने पर मामला कुलगुरु, उच्च शिक्षा विभाग और लोकायुक्त तक ले जाया जाएगा, और जरूरत पड़ने पर भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रबंधन का पक्ष
कॉलेज की प्राचार्य अनामिका जैन ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुकी है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि छात्रों का पक्ष भी सुना गया है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!