छात्रा की मौत से मचा हड़कंप: पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डोसी गांव के पास गौरव पैलेस कॉलोनी में गुरुवार को 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा खुशी का शव घर की पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर में स्कूल से लौटे छोटे भाई ने बहन को इस हालत में देखा, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन छात्रा की मौत के कारणों की जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्कूल नहीं गई थी छात्रा, छोटे भाई ने देखा शव
परिजनों के मुताबिक, खुशी गुरुवार सुबह स्कूल नहीं गई थी। दोपहर में उसका छोटा भाई स्कूल से घर लौटा और पहली मंजिल पर गया। वहां उसने बहन को दुपट्टे से लटका देखा।
उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के अनुसार, खुशी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और घर के पास स्थित स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।
माता-पिता काम पर गए थे
खुशी की मां शारदा परमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता एक निजी फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन हैं। घटना के समय दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे।
मकान के ग्राउंड फ्लोर पर छात्रा के दादा-दादी और बड़े पिता अशोक परमार का परिवार रहता है। अशोक परमार के मुताबिक, वह दोपहर में लंच करने घर आए थे। इसी दौरान खुशी का छोटा भाई ऊपर से आया और उसने घटना की जानकारी दी।
112 पहुंची, पुलिस को आने में लगा समय
परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 2:10 बजे 112 डायल पर सूचना दी गई थी। करीब 10 से 15 मिनट में 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि टीम ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन थाना पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा।
एंबुलेंस नहीं आने का आरोप, 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया शव
परिजनों का आरोप है कि शव को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस की ओर से अलग से वाहन या एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई। बाद में 112 डायल के जवानों ने शव को अपने वाहन में रखकर अस्पताल पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही छात्रा की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!