खबर
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी: टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी की समस्या से जूझ रहे रहवासियों की परेशानी अब केवल नलों में पानी नहीं आने तक सीमित नहीं रह गई, पानी की व्यवस्था के लिए जब लोग टंकी तक जाते हैं, तो वहां तैनात कर्मचारियों और गार्ड के दुर्व्यवहार को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होती है।

ऐसा ही एक मामला एलआईजी क्षेत्र स्थित पानी की टंकी का सामने आया है। यहां 15 नवंबर को शाम टंकी पर तैनात गार्ड महेश देवलिया पर रहवासियों ने दुर्व्यवहार और मनमानी करने के आरोप लगाए हैं।

रहवासियों का कहना है नगर निगम को नियमित रूप से वाटर टैक्स देने के बावजूद क्षेत्र के कई घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता। ऐसे में लोगों को अपनी पानी की समस्या को लेकर टंकी तक जाना पड़ता है। लेकिन वहां पहुंचने पर यदि किसी रहवासी को गार्ड के व्यवहार का सामना करना पड़े, तो उसकी परेशानी और बढ़ जाती है।

बाइक अंदर ले जाने को लेकर हुआ विवाद... रहवासियों का आरोप है कि एलआईजी पानी की टंकी पर तैनात गार्ड आम लोगों को अपनी बाइक अंदर ले जाने से रोकता है। वहीं, आरोप है कि कुछ परिचित लोगों को अंदर आने की अनुमति दे दी जाती है। इसी कथित भेदभाव को लेकर रहवासियों और गार्ड के बीच विवाद की स्थिति बनी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने गार्ड से पूछा कि बाइक अंदर ले जाने पर रोक लगाने का क्या सरकारी आदेश है, तो उन्होंने कहा कि यदि शासन या नगर निगम की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी किया गया है, तो उसकी प्रति टंकी के बाहर सार्वजनिक रूप से लगा दी जाए, ताकि सभी लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके और किसी के साथ भेदभाव न हो।

विधायक और पार्षद से हस्तक्षेप की मांग... इस पूरे मामले में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद निशा देवलिया के सामने भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रहवासी पार्षद पति रूपेश देवलिया का भी उल्लेख करते हुए क्षेत्र की जलप्रदाय व्यवस्था और टंकी पर तैनात कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

लोगों की मांग है कि नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कराएं। टंकी पर तैनात गार्ड के व्यवहार की पड़ताल की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही टंकी परिसर में प्रवेश को लेकर स्पष्ट नियमों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव न हो।

'यहां वही होगा, जो मैं चाहूंगा' मनमानी करने का आरोप
शिकायत में महेश देवलिया पर कथित रूप से दबंगई दिखाने और लोगों से बदतमीजी करने के आरोप लगाए गए हैं। रहवासियों का कहना है कि गार्ड का रवैया ऐसा रहता है, जैसे टंकी परिसर में उसी की मर्जी चलती हो। आरोप है कि वह लोगों से यह कहता है कि यहां वही होगा जो वह चाहेगा।

रहवासियों का सवाल है कि सार्वजनिक सुविधा से जुड़े स्थान पर तैनात कर्मचारी आखिर किस अधिकार से आम नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकता है? यदि सुरक्षा या प्रशासनिक कारणों से बाइक अंदर ले जाने पर प्रतिबंध है, तो उसका स्पष्ट नियम सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए।

जगजीवनराम नगर से छोटी खजरानी तक पानी की समस्या
इस मामले में जगजीवनराम नगर, सोमनाथ की नई चाल, एलआईजी और छोटी खजरानी सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों की परेशानी भी सामने आई है। लोगों का कहना है कि कई बार घरों में नल से पर्याप्त पानी नहीं आता। इसके चलते उन्हें पानी की व्यवस्था के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं।

क्षेत्र में पानी की समस्या के बीच कई घरों में मोटर लगाकर पानी खींचने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। रहवासियों का कहना है कि जब नगर निगम को वाटर टैक्स दिया जा रहा है, तो लोगों को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति मिलनी चाहिए। आखिर नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में पानी के लिए बार-बार परेशान क्यों होना पड़े?

इंजीनियर अमजद खान का फोन भी नहीं लगता!
रहवासियों ने जलप्रदाय व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत में क्षेत्र से संबंधित इंजीनियर अमजद खान का उल्लेख करते हुए बताया गया कि समस्या के समाधान के लिए संपर्क करने पर उनका फोन व्यस्त आता है और लोगों को अपनी शिकायत रखने में भी परेशानी होती है।

लोगों का कहना है कि जब क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है, तब जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल ध्यान दें। केवल वाटर टैक्स वसूलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित जलापूर्ति और शिकायतों का समाधान भी नगर निगम की जिम्मेदारी है।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 7 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 9 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 9 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 9 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago
रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग
Top News

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!