खबर
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से: तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
बेटे ने वृद्ध मां से

धारदार हथियार से हमले के दो अन्य मामले भी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न कारणों के चलते महिला, बुजुर्ग, युवक और नाबालिग तक से मारपीट की घटनाएं हुईं। कहीं 62 वर्षीय वृद्धा को संपत्ति के बंटवारे के विवाद में जमीन पर पटक दिया गया तो कहीं 14 वर्षीय छात्र को स्कूल से लौटते समय चार युवकों ने घेरकर बेल्ट से पीटा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेत के रास्ते, पानी भरने और उधारी के रुपए मांगने को लेकर मारपीट के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

पहले मामले में इंद्रा नगर में रहने वाली 23 वर्षीय शिवानी बेतेड़ा ने पति मनीष के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने पीड़िता से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मल्हारगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरे मामले में अपना स्वीट्स के सामने महिला मित्र के साथ बैठे ठाकुरदास अहिरवार को परिचित सौरभ सिंह और अतुल अपनी कार में बैठाकर ले गए। फरियादी के अनुसार कार में सैलरी दिलवाने की बात पर चर्चा हुई। उसने सैलरी से कोई लेना-देना नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने उसे जबरन कार में रोके रखा और सयाजी होटल के सामने ले जाकर मारपीट की।

आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी दी। विजय नगर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

बुजुर्ग दंपति अपने बेटे व उसकी साथी से प्रताड़ित
प्रगति नगर में रहने वाली मीरा वर्मा ने अपने बेटे सुमित वर्मा और उसकी साथी ज्योति परमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह और उनके पति वरिष्ठ नागरिक हैं। दोनों को घर में रहते हुए भोजन और रोजमर्रा का खर्च तक नहीं दिया जाता। आरोप है कि बेटा और उसकी साथी लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

संपत्ति बंटवारे को लेकर 62 वर्षीय वृद्धा को जमीन पर पटका
पंचशील नगर लोहा मंडी में संपत्ति के बंटवारे की बात पर परिवार में विवाद हो गया। फरियादी गीता प्रजापत ने बताया उनकी बहू विद्या संपत्ति का बंटवारा करने की बात कह रही थी। उन्होंने खुद और पति के बीमार रहने की बात कहते हुए बंटवारे से मना किया तो बहू ने गाली-गलौज की।

इसके बाद सतीश प्रजापत अपने बेटे हर्षित के साथ आया और तीनों ने गाली-गलौज की। सतीश व हर्षित ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। वहीं विद्या ने लात मारी। इससे वृद्धा को कमर, छाती और जांघ में चोट आई।

स्कूल से लौट रहे छात्र को चार युवकों ने बेल्ट से पीटा
बाणगंगा थाना क्षेत्र के बारोली स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने छुट्टी के बाद घर लौट रहे 14 वर्षीय प्रितेश पड़ियार के साथ मारपीट की गई। फरियादी के अनुसार स्कूल के बाहर अमन, पीयूष और उनके दो साथी खड़े थे। कुछ दिन पहले फोन पर हुए विवाद को लेकर चारों ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर बेल्ट से पीटा।

किराएदार ने मकान मालिक को पीटा
पालदा के कुम्हार भट्टी क्षेत्र में मकान खाली कराने की बात पर किराएदार देवनारायण सेन और मकान मालिक आकाश यादव के बीच विवाद हो गया। आकाश के अनुसार किराएदार ने गाली-गलौज कर मारपीट की और धक्का दे दिया, जिससे वह खिड़की से टकरा गए और कांच लगने से उनके हाथ में चोट आई।

रंजिश में 60 वर्षीय वृद्ध को पीटा
खजराना क्षेत्र स्थित नाहरशाह नगर में पुराने विवाद को लेकर छोटे खान के साथ मारपीट की गई। फरियादी के अनुसार जफर खान, हसीन गद्दी और सोहेल खान ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

उधारी के रुपए मांगने पर युवक से मारपीट... बेटमा के ग्राम रोलाय में उधारी के रुपए मांगने पर विवाद हो गया। फरियादी मेहरबान सोलंकी के अनुसार धर्मेंद्र पटेल, जिगर पटेल और अन्य से रुपए मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर डंडे से पीटा व जान से मारने की धमकी दी।

वहीं मानपुर क्षेत्र के उंडवा में मोटरसाइकिल देखकर चलाने की बात कहना दिलीप भूरिया को भारी पड़ गया। फरियादी के अनुसार उसने श्रीलाल निनामा को बाइक देखकर चलाने की सलाह दी थी। इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महूगांव के शांति नगर में रास्ते में फुटबॉल खेलने की बात को लेकर विवाद हो गया।

लड़की के संबंध को लेकर विवाद में पिटाई से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
मानपुर में विवाद के दौरान मारपीट की घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मामलों में हथियारों से हमला किया गया। मानपुर के ग्राम बिचौली में लड़की के संबंध को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने महेश नामक बुजुर्ग से मारपीट की थी, गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

वहीं पंढरीनाथ में गुटखा लेने पहुंचे युवक के पेट में एक आरोपी ने चाकू मार दिया। देपालपुर में पानी की नली देने से मना करने पर महिला को सरिये से पीटकर घायल कर दिया गया।

चुन्नीबाई भूरिया (65) की शिकायत के अनुसार कल शाम करीब 6 बजे आयुष, श्रवण, जादू सिंह, कविता और अंजू ने एकमत होकर लड़की के संबंध में पूछने की बात को लेकर उनसे व महेश से गाली-गलौज कर मारपीट की।

इससे महेश को गंभीर चोटें आई थीं। मानपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

इधर, मच्छी बाजार चौराहा पर चाय की दुकान के पास गुटखा खरीदने पहुंचे मोहम्मद सलमान के साथ हफीज ने मारपीट कर दी। फरियादी के अनुसार वह गुटखा खरीद रहा था, तभी हफीज आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उसके पेट पर वार किया, जिससे खून निकलने लगा।

महिला पर सरिये से किया वार
देपालपुर के मंगलवारिया हाट में पानी भरने की बात पर विवाद हो गया। फरियादी माया खिची अपने जेठ निकेश के ट्यूबवेल की नली से पानी भर रही थी। इसी दौरान दिलीप खिची और उसकी पत्नी अनीता ने पानी की नली मांगी। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर सरिये से हमला कर दिया, जिससे महिला को कई जगह चोटें आईं।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 7 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 9 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 9 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 9 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago
रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग
Top News

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!