अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा: 35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में अखबार की आड़ में आठ राज्यों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
35 महिलाओं को वेतन पर रखा था
जांच में सामने आया है कि शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में कथित फर्जी कॉल सेंटर संचालित किए जा रहे थे।
गिरोह ने करीब 35 महिलाओं को वेतन पर रखा था और भाषा के आधार पर उन्हें अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
दैनिक श्रेष्ठ के कार्यालय में दबिश दी
दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार, 17 नवंबर को भोपाल के हर्षवर्धन नगर स्थित दैनिक श्रेष्ठ के कार्यालय में दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
आरोप है कि अखबार की आड़ में कॉल सेंटर चलाकर महाराष्ट्र के सरपंचों, विधायकों और पंचायत सचिवों को फोन किए जाते थे। उनसे विज्ञापन देने के लिए कहा जाता था।
इनकार करने पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने की धमकी देकर रकम वसूलने का आरोप है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की।
भोपाल के तीन इलाकों में चल रहे थे कॉल सेंटर
जांच में सामने आया कि भोपाल के हर्षवर्धन नगर, निशातपुरा और एमपी नगर में तीन कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे।
हर्षवर्धन नगर में 27, जबकि निशातपुरा और एमपी नगर में चार-चार महिलाएं काम कर रही थीं। गिरोह ने कुल 35 महिलाओं को वेतन पर रखने की बात सामने आई है।
इन्हें भाषा के आधार पर अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोनिका सूर्यवंशी करीब पांच साल से इस नेटवर्क का संचालन कर रही थी।
आरोप है कि उसने 25 युवतियों को 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी दी थी।
आठ राज्यों की जानकारी वाला रजिस्टर मिला
पुलिस ने मोनिका सूर्यवंशी (18), नेहा लाल सिंह (23), अक्षरा मिलिंद (21) और कोमल मोरे (23) को आरोपी बनाया है। पुलिस इन्हें ट्रांजिट डिमांड पर नागपुर ले गई है।
जांच में पता चला कि गिरोह महापंचायत पोर्टल के जरिए देशभर की ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों की जानकारी जुटाता था।
पुलिस को आठ राज्यों से संबंधित जानकारी वाले रजिस्टर भी मिले हैं। कथित वसूली की रकम लाखों से करोड़ों रुपये तक होने की आशंका जताई जा रही है।
54 मोबाइल और 618 रजिस्टर जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 54 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो डेस्कटॉप और 618 रजिस्टर जब्त किए हैं।
अब पुलिस यह पता लगा रही है कि गिरोह ने कितने सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को फोन किया और उनसे कितनी रकम वसूली गई।
पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
साथ ही, गिरोह के पीछे किसी बड़े मास्टरमाइंड के शामिल होने की आशंका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!