मेडिक्लेम में मनमानी कटौती करना पड़ा भारी: इतने लाख रुपए ब्याज सहित लौटाने के आदेश; 15 हजार हर्जाना भी देना होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने के बावजूद इलाज के पूरे खर्च का भुगतान नहीं करना स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, इंदौर ने मेडिक्लेम क्लेम में बिना उचित आधार के कटौती करने को बीमा कंपनी की सेवा में कमी माना है। आयोग ने कंपनी को 1.75 लाख रुपए की राशि 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मानसिक परेशानी और परिवाद व्यय के लिए 15 हजार रुपए अतिरिक्त देने होंगे।
इलाज पर खर्च हुए 6.28 लाख, कंपनी ने दिए सिर्फ 4.24 लाख
मामला उषा सिंह गौतम से जुड़ा है। उनके पति स्वर्गीय उपेंद्र सिंह गौतम ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से 5 लाख रुपए की फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। बीमारी के चलते उन्हें इंदौर के शुक्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज पर 5.38 लाख रुपए खर्च हुए, लेकिन बीमा कंपनी ने केवल 3.50 लाख रुपए का भुगतान किया।
इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस अस्पताल में हुए इलाज का पूरा खर्च भी बीमा कंपनी ने नहीं चुकाया। दोनों अस्पतालों में कुल 6.28 लाख रुपए खर्च हुए, जबकि कंपनी की ओर से सिर्फ 4.24 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
'रीजनबल एंड कस्टमरी चार्जेस' बताकर काटी रकम
परिवादी की ओर से एडवोकेट चंचल गुप्ता और सपना यादव ने उपभोक्ता आयोग में पक्ष रखते हुए कहा कि बीमा कंपनी ने 'रीजनबल एंड कस्टमरी चार्जेस' यानी उचित एवं प्रथागत शुल्क का हवाला देकर अस्पताल के बिलों में कटौती की। हालांकि, कंपनी यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि किस मद में और किस आधार पर कितनी राशि कम की गई।
कंपनी संबंधित क्षेत्र में समान उपचार और चिकित्सा सेवाओं के प्रचलित शुल्क का कोई ठोस प्रमाण भी पेश नहीं कर सकी। आयोग ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों, पॉलिसी की शर्तों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया।
कटौती का हिसाब नहीं दे सकी कंपनी
सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि बीमा कंपनी ने बिल असेसमेंट शीट में अलग-अलग मदों में की गई कटौती का स्पष्ट विवरण नहीं दिया था। कटौती को सही साबित करने के लिए भी कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। ऐसे में आयोग ने कंपनी की इस कार्रवाई को सेवा में कमी मानते हुए परिवाद स्वीकार कर लिया।
6 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटानी होगी राशि
जिला उपभोक्ता आयोग ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को 1.75 लाख रुपए परिवाद प्रस्तुत करने की तारीख से वास्तविक भुगतान तक 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा 15 हजार रुपए मानसिक संताप और परिवाद व्यय के रूप में भी अदा करने होंगे। इस फैसले में आयोग ने स्पष्ट किया कि बीमा कंपनी बिना ठोस आधार और उचित स्पष्टीकरण के मेडिक्लेम की राशि में कटौती नहीं कर सकती।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!