रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग: 5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने स्थित चार्टर्ड बस डिपो में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पांच बसें चपेट में आकर खाक हो गईं। सैकड़ों बसें और अन्य गाड़ियां खड़ी थीं।
आग के उन तक पहुंचने का खतरा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात करीब 2 बजकर 9 मिनट पर सूचना मिली थी। पहुंचे तो देखा लपटों से अफरा-तफरी मची थी। पहुंचते ही मोर्चा संभाला और करीब 80 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत से काबू पाया। जानकारी लगी है आग की शुरुआत परिसर के कचरे से हुई। जांच जारी है।
डिपो मैनेजर कैलाश के मुताबिक पांच इंटरसिटी और सिटी बसें जल गईं। फिलहाल इस्तेमाल में नहीं थीं, लेकिन कंडम नहीं थीं। चालू हालत में थीं। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया, अन्यथा कई और बसें चपेट में आ सकती थीं।
शुरुआती आकलन करीब 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान का है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का पता विभागीय जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल कारण की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!