71 मकानों पर बुलडोजर चलने से पहले एसडीएम का तबादला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग कॉलोनी के 71 मकानों पर बुलडोजर चलने की तैयारी थी, प्रशासन ने मार्किंग कर कार्रवाई की तारीख भी तय थी।
इसी बीच कार्रवाई की कमान संभाल रहे संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम घनश्याम धनगर का तबादला हो गया।
सोमवार को 15-16 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे धनगर ने मकानों को चिह्नित कराया था। रहवासी महिलाओं ने 20 नवंबर तक की मोहलत मांगी, लेकिन अगले ही दिन कल शासन ने उन्हें उप मेला अधिकारी, सिंहस्थ उज्जैन पदस्थी का आदेश जारी कर दिया।
अब सवाल है कि कार्रवाई की तैयारी के बीच अधिकारी बदलने से प्रशासन की रणनीति भी बदलेगी या बुलडोजर का इंतजार बरकरार रहेगा?
कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासी कार्रवाई के विरोध में रीगल तिराहे पर धरना दे रहे हैं। सोमवार को प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी के साथ पहुंचा, लेकिन मकान नहीं हटाए जा सके। पहले पुलिस बल की उपलब्धता न होने से कार्रवाई टली, फिर रहवासियों ने अतिरिक्त समय मांग लिया।
प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करना उसकी जिम्मेदारी है। 23 नवंबर तक जमीन खाली कराने की कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करना है यानी तारीख अदालत की तय है, लेकिन मैदान में जिम्मेदारी संभालने वाला अधिकारी बदल गया।
अतिक्रमण हटाने में दिखाई सख्ती, अब सिंहस्थ की जिम्मेदारी... घनश्याम धनगर की पहचान सरकारी और मंदिरों की बेशकीमती जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने वाले अधिकारी के रूप में रही है।
जूनी इंदौर एसडीएम रहते हुए उन्होंने कई बड़ी कार्रवाइयां की और करोड़ों-अरबों रुपए की जमीनों को कब्जे से मुक्त कराया। सांवेर में भी प्रशासनिक कामकाज के साथ मतदाता सूची के एसआईआर में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी भूमिका रही। अब शासन ने उन्हें सिंहस्थ उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी है। मुरैना के संयुक्त कलेक्टर शुभम शर्मा को भी उप मेला अधिकारी बनाया गया है।
अफसर बदला, लेकिन सवाल वही... कृष्णबाग में नोटिस जारी हो चुके हैं, मकानों की मार्किंग भी हो गई है और प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर चुका है। ऐसे में धनगर के तबादले के बाद नए अधिकारी को पूरी कमान संभालना होगी।
दूसरी ओर न्यायालय की समय-सीमा सिर पर है। अब देखना यह है कि नए अधिकारी आते ही बुलडोजर की कार्रवाई आगे बढ़ाते हैं या अधिकारी बदलने के साथ कार्रवाई की तारीख भी आगे खिसकती है। फिलहाल धनगर उज्जैन की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं और कृष्णबाग के 71 मकान प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!