बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या: लोहे की रॉड और बाइक की चेन से किया हमला; ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौली में बेटी की तलाश में निकले एक पिता की हत्या का मामला सामने आया है। बेटी के बारे में पूछताछ करने पहुंचे महेश का विवाद हो गया।
लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चेन से किया हमला
आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चेन से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात मानपुर थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बेटी की तलाश में आरोपी के घर पहुंचे थे महेश
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान महेश पिता घनश्याम निवासी ग्राम बिचौली के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
उनकी बेटी खेतिहर मजदूरी का काम करती थी। शिकायतकर्ता चुबीबाई भूरिया ने पुलिस को बताया कि महेश की बेटी आरोपी जादूसिंह की पत्नी कविता के साथ मजदूरी पर जाती थी।
घटना वाले दिन बेटी घर पर नहीं मिली तो महेश उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान वह जादूसिंह के घर पहुंचे और बेटी के बारे में जानकारी मांगी।
पूछताछ के दौरान विवाद, फिर हमला
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बेटी के बारे में पूछने पर महेश और आरोपी पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज होने लगी।
आरोप है कि महेश को दीवार की तरफ धक्का देकर दबाया गया।
इसी बीच जादूसिंह, उसकी पत्नी कविता और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर महेश पर हमला कर दिया।
लोहे की रॉड और बाइक की चेन से किए वार
आरोप है कि हमलावरों ने महेश पर लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चेन से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
महेश की मौत की खबर गांव में फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग देर रात मानपुर थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया।
ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कुछ लोगों ने आरोपियों को भीड़ के हवाले करने की मांग भी की।
हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।
मुख्य आरोपी जादूसिंह समेत पांच गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए मानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जादूसिंह, उसकी पत्नी कविता समेत परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!