खबर
Top News

एक महीने से लापता नाबालिग बरामद: इंस्टाग्राम दोस्त ने अगवा कर किया दुष्कर्म; 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
एक महीने से लापता नाबालिग बरामद

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
माधौगंज इलाके से करीब एक महीने पहले लापता हुई 15 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बानमोर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस के मुताबिक, दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बस और ट्रेन से अलग-अलग जगहों पर जाता रहा।

उसे तलाशने के लिए पुलिस ने ग्वालियर से अहमदाबाद तक 15 से अधिक रेलवे स्टेशनों के 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले।

अहमदाबाद में एक ऑटो चालक से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान, 8 नवंबर से लापता थी छात्रा
माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा 8 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई थी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से पता चला कि बानमोर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।

मुरैना से ट्रेन पकड़कर पहुंचा अहमदाबाद
पुलिस की जांच और CCTV फुटेज से पता चला कि आरोपी छात्रा को पहले बस से मुरैना ले गया। इसके बाद पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने ट्रेन पकड़ी और अहमदाबाद पहुंच गया।

आरोपी की तलाश के लिए एएसआई पूरन सिंह कुशवाह, गौतम सेन, आरक्षक जितेंद्र तुरेले और महिला आरक्षक डोली श्रीवास्तव की विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने रास्ते में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगालते हुए अहमदाबाद तक उसका पीछा किया।

ऑटो चालक से मिला अहम सुराग
पुलिस ने ग्वालियर से अहमदाबाद तक 15 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के 100 से अधिक CCTV फुटेज देखे।

अहमदाबाद स्टेशन के फुटेज में आरोपी और छात्रा ट्रेन से उतरकर ऑटो में बैठते नजर आए। पुलिस ने ऑटो चालक को तलाशकर पूछताछ की।

चालक ने बताया कि उसने दोनों को अहमदाबाद के रोहडी इंडस्ट्रियल एरिया में छोड़ा था।

इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में तलाश शुरू की। लगातार दो दिन की कोशिशों के बाद दोनों को एक झुग्गी से बरामद कर लिया गया।

धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं
ग्वालियर लाने के बाद पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ ले गया।

अहमदाबाद में रहने के दौरान भी आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीएसपी ने की बरामदगी की पुष्टि
सीएसपी किरन अहिरवार ने बताया कि एक महीने पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा को माधौगंज थाना पुलिस की टीम ने अहमदाबाद से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

आरोपी उसे अगवा कर ले गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 7 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 9 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 9 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 9 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 9 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!