खबर
Top News

एक गलत बैंक डिटेल और इतने करोड़ का ट्रांसफर: गलती से वकील के खाते में पहुंचा दिए; NHAI के सिस्टम में कहां हुई चूक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
एक गलत बैंक डिटेल और इतने करोड़ का ट्रांसफर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की भुगतान प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है। हरदा प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद की एक कंपनी को भेजे जाने वाले 34 करोड़ 32 लाख 94 हजार 346 रुपए गलती से सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। करोड़ों रुपए की यह रकम गलत खाते में पहुंच गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों को करीब 48 घंटे तक इसकी जानकारी नहीं मिली।

जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर 2026 को अजय बागड़िया के मोबाइल पर NEFT के जरिए इतनी बड़ी रकम खाते में जमा होने का मैसेज आया। अचानक खाते में 34 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि देखकर वे भी हैरान रह गए। उन्होंने पहले ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई और फिर हरदा NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष मीणा से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गलती से इतनी बड़ी रकम उनके खाते में भेज दी गई है।

इसके बाद NHAI अधिकारियों ने भुगतान में हुई चूक स्वीकार की और उनसे रकम वापस करने का आग्रह किया। अजय बागड़िया ने 9 नवंबर को पूरी राशि विभाग को लौटा दी। इस तरह गलत खाते में पहुंचे करोड़ों रुपए महज दो दिन के भीतर वापस कर दिए गए।

हाईकोर्ट में NHAI के वकील हैं अजय बागड़िया
इस मामले में खास बात यह है कि अजय बागड़िया NHAI की ओर से हाईकोर्ट में मामलों की पैरवी करने के लिए नियुक्त सीनियर एडवोकेट हैं। ऐसे में विभाग की ओर से उनके बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, बागड़िया ने खुद विभाग को इसकी सूचना देकर पूरी राशि वापस कर दी।

6 से 7 स्तरों से गुजरती है भुगतान की फाइल, फिर भी हुई चूक
NHAI में किसी भी प्रोजेक्ट का भुगतान एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। सबसे पहले संबंधित प्रोजेक्ट अधिकारी काम का निरीक्षण करता है। इसके बाद काम तय मानकों के अनुसार पूरा होने की रिपोर्ट तैयार कर प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भेजी जाती है। मंजूरी मिलने के बाद फाइल फाइनेंस सेक्शन में पहुंचती है।

फाइनेंस सेक्शन में भुगतान के लिए नोटशीट तैयार होती है। इसके बाद ठेकेदार के अधिकृत बैंक खाते का सत्यापन किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 6 से 7 अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं। इसके बावजूद 34 करोड़ रुपए से अधिक की रकम गलत खाते में ट्रांसफर हो जाना विभाग की भुगतान व्यवस्था और बैंक विवरण के सत्यापन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

हैदराबाद की कंपनी को मिलना था भुगतान
दरअसल, हरदा में NHAI का एक प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसका ठेका हैदराबाद की एक कंपनी को मिला है। इसी प्रोजेक्ट के भुगतान के रूप में 34.32 करोड़ रुपए कंपनी के अधिकृत बैंक खाते में भेजे जाने थे। लेकिन बैंक खाते का विवरण दर्ज करने में हुई गलती के कारण यह रकम एडवोकेट अजय बागड़िया के खाते में पहुंच गई।


संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 6 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 6 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 7 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 7 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 7 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 7 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 8 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 8 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 8 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!