खबर
Top News

वीडियो देखिये, ‘गांजा रखकर फंसा देंगे’ की धमकी का मामला: मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई; एएसपी-एसडीओपी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 3:27 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिसकर्मियों पर होटल संचालक से कथित तौर पर हर महीने वसूली मांगने और होटल में मौजूद एक कपल को धमकाने के आरोपों से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामले में एएसपी और एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं। इससे पहले डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी पोस्ट किया था कि सिवनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दीपक मिश्रा और SDOP को निलंबित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को आज निलंबित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और मामले की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पहले आईजी ने थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को किया था निलंबित
वायरल वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने बुधवार को प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए सिवनी के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी की भूमिका की जांच छिंदवाड़ा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक को सौंपी गई थी।

आईजी ने जांच अधिकारी को बुधवार शाम तक प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने वायरल वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए कहा था कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर एएसपी और एसडीओपी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की गई।

होटल संचालक ने लगाए थे हर महीने 25-25 हजार रुपये मांगने के आरोप
पूरा मामला सिवनी के बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ से जुड़ा है। होटल संचालक संजय सनोडिया ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों की ओर से उनसे हर महीने 25-25 हजार रुपये देने की मांग की गई थी।

होटल संचालक ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंचार्ज विजय तिवारी पर वसूली की मांग करने का आरोप लगाया था। संचालक का दावा है कि टीआई और एसडीओपी को 10-10 हजार रुपये दिए भी गए थे।

वायरल वीडियो में कपल को धमकाने का आरोप
इस प्रकरण से जुड़े वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारियों और होटल संचालक के बीच बातचीत सामने आई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने होटल में मौजूद कपल को भी धमकाया था। मामले में ‘गांजा रखकर फंसा देंगे’ जैसी धमकी दिए जाने का आरोप भी चर्चा में है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई शुरू हुई। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 7 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 9 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 9 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 9 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 9 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!