चौथी मंजिल से सिर के बल गिरा मजदूर: निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा; ऊंचाई पर काम करना पड़ा भारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सदर बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 34 वर्षीय मजदूर की बुधवार सुबह एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर प्लास्टर का काम पूरा करने के बाद पटिए खोल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद साथी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। वे तत्काल घायल मजदूर को अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले नजदीकी अस्पताल और फिर अरविंद अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मरीमाता चौराहे के पास हुआ हादसा
यह घटना मरीमाता चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में हुई। मृतक की पहचान सुनील पिता मुंशीलाल (34), निवासी भोलाराम मार्ग, सर्वानंद नगर के रूप में हुई है। सुनील मकान की चौथी मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहा था। काम पूरा होने के बाद वह पटिए खोल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।
तीन अस्पतालों में ले गए साथी मजदूर
हादसे के तुरंत बाद साथी मजदूर सुनील को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे अरविंद अस्पताल रेफर किया गया। बाद में एंबुलेंस के जरिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
खंडवा का रहने वाला था सुनील
परिजनों के मुताबिक, सुनील मूल रूप से खंडवा जिले का रहने वाला था। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। सुनील की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सदर बाजार पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!