खबर
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नाम शाहरुख उर्फ एमडी और काम नशे की खेप इधर से उधर करना। शाहरुख ने अपनी मोटरसाइकिल की फटी सीट को ही एमडी ड्रग्स का ठिकाना बना रखा था। उसे भरोसा था सीट के नीचे छिपा नशे का जहर किसी की नजर में नहीं आएगा और वह आसानी से अपने धंधे को अंजाम देता रहेगा।

लेकिन एमआर-4 रोड पर सरस्वती नदी पुलिया के पास उसकी यह चालाकी धरी रह गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने घबराए शाहरुख को पकड़ा और बाइक की तलाशी ली तो फटी सीट के नीचे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स निकली। करीब 1.50 लाख रुपए की ड्रग्स और 60 हजार रुपए की मोटरसाइकिल जब्त की।

क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार 16 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एमआर-4 रोड स्थित सरस्वती नदी पुलिया के पास एचएफ-100 मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध हालत में खड़े युवक पर नजर पड़ी। टीम को देखकर वह हड़बड़ाने लगा।

घेराबंदी कर पकड़ा तो उसकी पहचान शाहरुख उर्फ एमडी (32), निवासी राजेंद्र नगर के रूप में हुई। बाइक की तलाशी लेने पर फटी सीट के कवर में छिपाकर रखी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक शाहरुख दसवीं तक पढ़ा है और मैट्रेस, रजाई व गद्दे बनाने का काम करता है।

उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सप्लाय नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही एमडी ड्रग्स की खेप कहां-कहां पहुंचा रहा था और शहर में कौन कौन खरीदार हैं।

टीम ने बताया एमडी ड्रग्स का नशा बेच बेचने से उसका नाम ही शाहरुख उर्फ एमडी पड़ गया। ग्राहक एमडी भाई कहते थे।

92 केस, 203 तस्कर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 92 प्रकरण दर्ज कर 203 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 3.49365 किलो एमडी ड्रग्स, 41.023 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 443.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई। मादक पदार्थों और वाहनों सहित कुल जब्ती करीब 4 करोड़ 53 लाख 92 हजार रुपए है।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 7 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 9 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 9 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 9 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago
रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग
Top News

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!