ऐतिहासिक परिसर में मिली एक टन वजनी तिजोरी का होगा रासायनिक उपचार: विभाग की योजना भविष्य में इसे राजबाड़ा में प्रदर्शित करने की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऐतिहासिक लालबाग पैलेस परिसर में मिली एक टन से ज्यादा वजनी पुरानी तिजोरी का रहस्य अभी बरकरार है। बुधवार को तिजोरी खोले जाने की चर्चा थी, लेकिन राज्य पुरातत्व विभाग ने फिलहाल इसे खोलने का फैसला टाल दिया है। विभाग पहले इसका रासायनिक उपचार कराएगा। इसके बाद विशेषज्ञों की मदद से तिजोरी को खुलवाया जाएगा। विभाग की योजना भविष्य में इसे राजबाड़ा में प्रदर्शित करने की भी है।
इस बीच वंदना सोनी नाम की महिला ने तिजोरी पर अपना दावा पेश किया है। उनका कहना है कि यह उनकी मां मनोरमा सोनी की पैतृक संपत्ति है। हालांकि, महिला के पास फिलहाल तिजोरी पर मालिकाना हक साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि तिजोरी को लालबाग पैलेस के पास से लाते समय का एक वीडियो उनके पास मौजूद है।
सड़क और दीवार निर्माण के दौरान मिट्टी में दबी मिली तिजोरी
लालबाग पैलेस परिसर में इन दिनों सड़क और दीवार निर्माण के साथ अनुरक्षण एवं विकास कार्य चल रहा है। इसी के तहत पाथ-वे बनाने के लिए खुदाई और जमीन समतल करने का काम किया जा रहा था। मंगलवार को खुदाई के दौरान कर्मचारियों को मिट्टी में दबी एक पुरानी तिजोरी दिखाई दी।
कर्मचारियों ने जब तिजोरी को बाहर निकाला तो उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तिजोरी का वजन एक टन से अधिक बताया जा रहा है। सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इसे फिलहाल पैलेस परिसर में ही सुरक्षित रखवाया गया है।
पहले रासायनिक उपचार, फिर विशेषज्ञ करेंगे तिजोरी को ओपन
राज्य पुरातत्व विभाग के उपसंचालक केएल डाबी ने बताया कि लालबाग पैलेस में अनुरक्षण और विकास कार्य चल रहा है। इसी दौरान पाथ-वे निर्माण के लिए जमीन की ऊपरी सतह पर काम किया जा रहा था, तभी प्राचीन तिजोरी मिली। फिलहाल इसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
डाबी के मुताबिक, विभाग पहले तिजोरी का रासायनिक उपचार कराएगा। इसके बाद विशेषज्ञों की मदद से इसे खुलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में तिजोरी को राजबाड़ा में प्रदर्शित करने की योजना है।
तिजोरी पर महिला के दावे को लेकर डाबी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति इस पर मालिकाना हक जताता है तो उसे विभाग के कार्यालय में आकर संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिला बोलीं- मां मनोरमा सोनी की पैतृक संपत्ति है तिजोरी
तिजोरी पर दावा करने वाली वंदना सोनी ने बताया कि उनका परिवार स्वर्णकार है और यह तिजोरी उनकी पैतृक संपत्ति है। उनके अनुसार, तिजोरी उनकी मां मनोरमा सोनी की थी। वह इसे श्रावण महीने में लालबाग पैलेस के पास स्थित गुरुनानक कॉलोनी के बारह मथा इलाके से लेकर आई थीं।
वंदना ने स्वीकार किया कि उनके पास तिजोरी का मालिकाना हक साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं है। हालांकि, उनका कहना है कि तिजोरी को वहां से लाते समय का वीडियो उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी बताया कि वह तिजोरी को बेचने के लिए भी गई थीं, लेकिन किसी ने इसे नहीं खरीदा।
तिजोरी के अंदर क्या रखा है, इसकी जानकारी वंदना को भी नहीं है। ऐसे में अब उनके दावे और तिजोरी के वास्तविक इतिहास को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
होलकर राजघराने के इतिहास से जुड़ा है लालबाग पैलेस
लालबाग पैलेस इंदौर के होलकर राजघराने के इतिहास से जुड़ा प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। परिसर में पुरानी तिजोरी मिलने के बाद इसे राजपरिवार से जोड़कर भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अभी तक तिजोरी के राजघराने से संबंध, उसके वास्तविक मालिकाना हक या अंदर मौजूद सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!