एमपी में यहां महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके: इतनी रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। सुबह करीब 9:16 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में धरती कांपने का एहसास हुआ।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 बताई गई। झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
तेज कंपन महसूस हुआ
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीन के भीतर से किसी भारी वाहन के गुजरने जैसा तेज कंपन महसूस हुआ। यह कंपन कुछ देर तक बना रहा।
इसके बाद लोग एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे कि क्या उन्हें भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी भूकंप से जुड़े संदेश प्रसारित होने लगे।
दीवारें और बर्तन तक हिलने लगे
जेतापुर निवासी जगदीश भावसार ने बताया कि भूकंप का कंपन इतना तेज था कि घर की दीवारें और बर्तन हिलने लगे।
वहीं, मास्टर कॉलोनी निवासी रोहित भावसार के मुताबिक, झटकों के दौरान पूरा घर थरथराने लगा।
जिला मुख्यालय की अलग-अलग कॉलोनियों के लोगों ने भी कंपन महसूस होने की जानकारी दी। अचानक आए झटकों के कारण कुछ समय के लिए लोगों में डर का माहौल रहा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महसूस हुए झटके
भूकंप का असर केवल खरगोन शहर तक सीमित नहीं रहा। कसरावद, झिरनिया, चैनपुर, खलबुजुर्ग और गोगांव सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों से भी धरती में कंपन महसूस होने की सूचना मिली।
प्रशासन ने भूकंप मापी केंद्र से मांगी जानकारी
खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि शनिवार सुबह क्षेत्र के कई स्थानों से भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना मिली है। इस संबंध में संबंधित भूकंप मापी केंद्र से जानकारी ली जा रही है। प्रशासन की ओर से भूकंप से संबंधित आधिकारिक जानकारी और अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!