दर्दनाक हादसे के बाद सख्ती: इतने दिनों में इतने भवनों की हुई जांच; चौंकाने वाला खुलासा, इतनी इमारतों में फायर सेफ्टी नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्रजेश्वरी एनेक्स हादसे के बाद नगर निगम ने शहर की बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी को लेकर सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बीते 10 दिनों में निगम की टीम 330 इमारतों का निरीक्षण कर चुकी है, जिसमें चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। जांच में 60 इमारतों में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं मिली, जबकि 28 इमारतों में लगाए गए उपकरण खराब या निष्क्रिय पाए गए।
व्यापक जांच के निर्देश
नगर निगम ने शहर के सभी 22 जोन के भवन अधिकारियों को फायर एनओसी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अभी शुरुआती चरण में है और आगे बड़े पैमाने पर कार्रवाई होगी।
चार महीने चलेगा अभियान, 12 हजार इमारतें जांच के दायरे में
नगर निगम के मुताबिक, शहर में करीब 12 हजार बहुमंजिला और व्यावसायिक इमारतें हैं, जिनकी जांच की जानी है। यह अभियान पूरे गर्मी सीजन में करीब चार महीने तक चलाया जाएगा।
15 दिन के भीतर सुधार करने के निर्देश
जिन इमारतों में फायर सेफ्टी व्यवस्था अधूरी, अनुपस्थित या खराब पाई गई है, उन्हें 15 दिन के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय सीमा में सुधार नहीं होने पर संबंधित इमारतों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
फायर सेफ्टी के लिए तीन स्तर की अनुमति जरूरी
शहर में अब फायर एनओसी स्थानीय स्तर पर नगर निगम द्वारा जारी की जाती है। वर्ष 2022 से पहले यह प्रक्रिया भोपाल से संचालित होती थी। फायर सेफ्टी के लिए तीन चरण अनिवार्य हैं: फायर प्लान अप्रूवल: भवन निर्माण से पहले स्वीकृति, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट: सिस्टम इंस्टॉल होने के बाद और एनओसी रिन्यूअल: हर तीन साल में अनिवार्य। वर्तमान में निगम यह भी जांच कर रहा है कि किन इमारतों के मालिकों ने समय पर एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया है।
जांच में इन बिंदुओं पर फोकस
निरीक्षण के दौरान निगम टीम निम्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कर रही है: फायर एनओसी की वैधता, फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य उपकरणों की स्थिति, इमरजेंसी एग्जिट और निकासी मार्ग और हर फ्लोर पर स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म सिस्टम।
मॉक ड्रिल से लोगों को दी जा रही ट्रेनिंग
गर्मी के मौसम में बढ़ते अग्नि जोखिम को देखते हुए नगर निगम की फायर टीम शहर में मॉक ड्रिल अभियान भी चला रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर व्यावसायिक, शैक्षणिक और सार्वजनिक संस्थानों में आग से बचाव और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह भी सिखा रहे
लोगों को यह भी सिखाया जा रहा है: आग लगने पर तुरंत 101 पर सूचना दें, घबराएं नहीं, व्यवस्थित तरीके से लोगों को बाहर निकालें, धुएं से बचने के लिए झुककर चलें, लिफ्ट का उपयोग न करें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और बिजली और गैस कनेक्शन तुरंत बंद करें।
संकरी गलियों के लिए फायर रोबोट की मदद
इंदौर के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में करीब 60% जगहों पर गलियां संकरी हैं, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पातीं। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने फायर रोबोट खरीदे हैं। हालांकि, निगम के पास पहले से मौजूद ‘फायर बुलेट’ वाहन सीमित परिस्थितियों में ही कारगर साबित हो रहा है, खासकर भीषण आग की घटनाओं में।
अस्पतालों पर भी सख्ती
50 बेड से अधिक क्षमता वाले अस्पतालों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य कर दी गई है। जिन अस्पतालों के पास यह अनुमति नहीं है, उनके पंजीयन की प्रक्रिया रोक दी गई है।
संबंधित समाचार

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्गद् सरकार

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!