खबर
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती बेअसर: 20 दिन में इतने चालान, प्रतिदिन पकड़े जा रहे इतने वाहन चालक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अप्रैल 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती बेअसर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। भारी जुर्माने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे, हालात यह हैं कि कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां तक छुड़ाने नहीं पहुंच रहे।

अपेक्षित असर नहीं
शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान अपेक्षित असर नहीं दिखा पा रहा है। सख्ती के बावजूद शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

2830 वाहन चालकों के चालान
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 15 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 20 दिनों में कुल 2830 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। यानी औसतन रोजाना करीब 140 से अधिक लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जा रहे हैं। इनमें दोपहिया और चार पहिया दोनों तरह के वाहन चालक शामिल हैं।

रोजाना अभियान का रूप दे दिया
पहले यह कार्रवाई मुख्य रूप से वीकेंड पर शहर के प्रमुख चौराहों पर देर रात की जाती थी, लेकिन अब पुलिस ने इसे रोजाना अभियान का रूप दे दिया है। इसके बावजूद न तो दुर्घटनाओं में कमी आ रही है और न ही लोगों में डर दिखाई दे रहा है।

10 हजार का जुर्माना भी बेअसर
ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए तक का कोर्ट चालान बनाया जा रहा है, लेकिन यह भारी जुर्माना भी लोगों की आदत नहीं बदल पा रहा है। पुलिस का कहना है कि रोजाना एक-दो सड़क हादसे सामने आ रहे हैं, जिनमें कई बार जानलेवा स्थिति बन जाती है।

थानों में बढ़ा वाहनों का बोझ
कार्रवाई के चलते बड़ी संख्या में वाहन जब्त होकर थानों में जमा हो रहे हैं, जिससे उन्हें रखने की भी समस्या खड़ी हो गई है। कई मामलों में तो वाहन चालक अपनी गाड़ियां छुड़ाने तक नहीं आते।

गाड़ी को थाने में ही छोड़ दे रहे हैं
खासकर पुराने दोपहिया वाहन मालिक चालान भरने से बचते हुए गाड़ी को थाने में ही छोड़ दे रहे हैं, क्योंकि कई बार वाहन की कीमत ही 10 हजार रुपए के जुर्माने से कम होती है।

बड़ी चुनौती बनी जागरूकता
पुलिस की सख्ती के बावजूद ड्रिंक एंड ड्राइव पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसे में अब सबसे बड़ी चुनौती लोगों में जागरूकता बढ़ाने की है, ताकि वे खुद अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी समझें।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 7 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 7 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 7 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 7 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 8 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 8 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 8 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 8 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 8 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 8 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 8 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 8 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 8 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 8 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 8 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 8 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 9 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 9 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!