मिलावटखोरों पर सख्ती: 23 संस्थानों पर लगाया 51 लाख का जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मिलावटखोरों और सब-स्टैंडर्ड खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच कर रही है।
23 संस्थानों पर लगाया जुर्माना
जांच रिपोर्ट आने के बाद अपर कलेक्टर आईएएस पवार नवजीवन विजय के कोर्ट में केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद 23 संस्थानों पर कुल 51 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 और इसके नियम 2011 के तहत की गई है।
इन बड़े प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई
महू के झूमर घाट स्थित मशाल होटल पर सब-स्टैंडर्ड पनीर रखने और बेचने के मामले में 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं सबसे अधिक 10 लाख रुपए का जुर्माना अपकिन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड पर लगाया गया, जहां मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया शहद बेचा जा रहा था।
कुबेर इंटरप्राइजेज और बालगोपाल डेयरी पर भी सब-स्टैंडर्ड घी बेचने के कारण 4-4 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।
बिना लाइसेंस और घटिया सामग्री पर भी कार्रवाई
बालाजी ट्रेडिंग पर बिना खाद्य लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचने के कारण 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं जगदीश राठौर द्वारा बेची जा रही पिस्ता कतरन गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने के कारण उन पर 2 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।
इसके अलावा मदरसोल प्राइवेट लिमिटेड और ब्लेडो स्काई इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पर भी 7.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
कई अन्य प्रतिष्ठान भी कार्रवाई की जद में
सफायर स्टार, निशा इंटरप्राइजेज, पूजा डेयरी (सांवेर रोड), एवेन्यू फूड प्लाजा, ग्लोबल गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड, देव नारायण केटरर्स और भैरूनाथ कड़ी फाफड़ा समेत कई अन्य संस्थानों पर भी खाद्य मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया है।
प्रशासन का कहना है कि मिलावटखोरी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!