खबर
Top News

आशा कन्फेक्शनरी को लेकर सड़क पर संग्राम: वेतन और पीएफ के मुद्दे पर घंटों चक्काजाम; मेंदोला की फटकार पर सक्रिय हुई पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 3:40 pm
शेयर करें:
आशा कन्फेक्शनरी को लेकर सड़क पर संग्राम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर रोड आशा कन्फेक्शनरी में शनिवार को तब कोहराम मच गया, जब महीनों से पसीने की कमाई के लिए तरस रहे सैकड़ों कर्मचारियों का गुस्सा ज्वालामुखी बन फट पड़ा। वेतन और प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की राशि जमा न होने से तिलमिलाए कामगारों ने न केवल उत्पादन ठप किया, बल्कि मॉडर्न चौराहे की मुख्य सड़क पर उतरकर व्यवस्था की चूलें हिला दीं।

पसीने की पाई-पाई का हिसाब मांग रहे प्रदर्शनकारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच विवाद महज नारेबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ के हिंसक मंजर में तब्दील हो गया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के चलते घंटों पूरा इलाका पुलिस छावनी बना रहा और यातायात रेंगने पर मजबूर हुआ।

हंगामे की मुख्य वजह कर्मचारियों का वह गंभीर आरोप है, जिसमें उन्होंने प्रबंधन पर कई महीनों का वेतन डकारने और उनके खातों से काटी गई पीएफ राशि को संबंधित विभाग में जमा न करने का दावा किया है। बदहाली और आर्थिक तंगी से गुजर रहे इन कर्मचारियों का कहना है कई बार शांतिपूर्ण तरीके से गुहार लगाई। हर बार प्रबंधन ने खोखले आश्वासनों का झुनझुना थमाया।

शनिवार सुबह जैसे ही कर्मचारियों का सब्र टूटा, उन्होंने काम बंद कर मॉडर्न चौराहे पर मोर्चा खोल दिया। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की मील लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को भीषण गर्मी और जाम के बीच भारी परेशानी झेलना पड़ी। विवाद की तपिश उस समय और बढ़ गई जब फैक्ट्री परिसर से मारपीट और तोड़फोड़ की खबरें आईं।

कंपनी के संचालक दीपक दरयानी ने प्रदर्शनकारियों पर बेहद संगीन आरोप जड़ते हुए कहा उन्होंने फैक्ट्री की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है और जबरन घुसकर बेटे संस्कार दरयानी व अन्य सहयोगियों के साथ मारपीट की। संचालक का दावा है कंपनी हमेशा कर्मचारियों के हित में रही है, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक मंशा के चलते माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। दूसरी ओर कर्मचारियों ने प्रबंधन के इन दावों को मनगढ़ंत बताते हुए कहा यह उनकी आवाज दबाने और बकाया राशि से बचने का पैंतरा है।

भारी शोर-शराबे और गहमागहमी के बीच पहुंचे पुलिस बल को स्थिति पर काबू पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित कामगारों ने चेतावनी दी हक का बकाया वेतन और पीएफ का पूरा भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।

फिलहाल मामला बाणगंगा थाने की दहलीज पर है। उधर, कर्मचारियों ने अब इंसाफ के लिए लेबर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त यह तनाव बड़ी कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता को पीटने वाले संस्कार दरियानी पर एफआईआर
उद्योगपति और आशा कंफेक्शनरी के संचालक दीपक दरियानी के बेटे संस्कार ने एक बार फिर कानून को चुनौती देने की हिमाकत की है। इस बार मामला केवल कर्मचारियों के शोषण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संस्कार ने एक भाजपा कार्यकर्ता पर भी हाथ साफ कर दिया। विडंबना देखिए घंटों बाणगंगा पुलिस दबाव में मूकदर्शक रही और शिकायत के बावजूद एफआईआर से कतराती रही।

सूत्रों के अनुसार पुलिस का लचर रवैया तब बदला जब क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला को भनक लगी। मेंदोला ने पुलिस अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद मजबूरन पुलिस को संस्कार दरियानी पर केस दर्ज करना पड़ा। वेतन वृद्धि और बोनस न मिलने को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप था दीपक दरियानी और उनके बेटे संस्कार ने न केवल उनकी जायज मांगों को अनसुना किया, बल्कि गाली-गलौज और मारपीट भी की।

बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर ने बताया कर्मचारी पुरुषोत्तम इंगले की रिपोर्ट पर संस्कार दरियानी पर मारपीट का केस दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस अब भी बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में है और फैक्ट्री संचालक की ओर से लगाए गए तोड़फोड़ के आरोपों की जांच की बात कह रही है।

दीपक दरियानी का इतिहास विवादों से भरा रहा है। शनिवार को बाणगंगा थाने का नजारा भी कुछ ऐसा ही था, जहां पुलिस पीड़ितों को न्याय देने के बजाय रसूख के आगे असहज नजर आई। सवाल है हस्तक्षेप के बाद हुई एफआईआर ठोस अंजाम तक पहुंचेगी या मामले को रफा-दफा करने की कोशिश होगी।

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

less than a minute ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

14 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

23 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

39 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

44 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!