स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला: रहवासी की शिकायत पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर इलाके में एक स्ट्रीट डॉग की कथित तौर पर सब्बल से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है।
रहवासी की शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बालकनी से रहवासी ने देखा पूरा घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय राजीव जोशी की शिकायत पर बड़ी ग्वालटोली निवासी विजय पुत्र पप्पू बौरासी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
राजीव जोशी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वे अपने घर की बालकनी में खड़े थे। इसी दौरान उनकी नजर कॉलोनी में मौजूद एक स्ट्रीट डॉग पर पड़ी।
आरोप है कि विजय उसके साथ मारपीट कर रहा था और उसने सब्बल से डॉग पर कई वार किए। राजीव के मुताबिक, हमले के बाद डॉग की मौके पर ही मौत हो गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद राजीव जोशी ने तिलक नगर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विजय के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है।
पुलिस अब सामने आए वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे क्या वजह थी।
आरोपी पर पहले भी मारपीट के आरोप का दावा
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कथित तौर पर पहले भी इलाके में कुत्तों के साथ मारपीट करता रहा है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!