खबर
Top News

स्टेट जीएसटी कमिश्नर के सख्त फैसलों से हलचल: विभाग में हड़कंप का माहौल; अनेक अधिकारी असहज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अप्रैल 2026, 2:27 pm
शेयर करें:
स्टेट जीएसटी कमिश्नर के सख्त फैसलों से हलचल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश स्टेट जीएसटी विभाग के कमिश्नर और 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी अपने सख्त और त्वरित निर्णयों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके हालिया फैसलों के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है और कई अधिकारी असहज बताए जा रहे हैं।

फेसलेस सुनवाई और रेंडम केस अलॉटमेंट बड़ा बदलाव
कमिश्नर द्वारा लागू किए गए प्रमुख सुधारों में फेसलेस सुनवाई प्रणाली शामिल है, जिसके तहत अब करदाता सीधे विभागीय अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलेंगे। सभी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जिससे प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है।

रेंडम केस अलॉटमेंट सिस्टम
इसके अलावा, करदाताओं के मामलों का रेंडम केस अलॉटमेंट सिस्टम लागू किया गया है। इसमें किसी भी मामले को उसी जोन के अधिकारी नहीं देखेंगे, बल्कि पोर्टल के माध्यम से यह केस राज्य के किसी भी अधिकारी (जैसे इंदौर, जबलपुर या ग्वालियर) को आवंटित हो सकता है।

एंटी-इवेजन विंग की शक्तियों में बदलाव
एक और बड़ा निर्णय एंटी-इवेजन विंग की कार्यप्रणाली में बदलाव से जुड़ा है। अब इस विंग की छापेमारी और जांच प्रक्रियाओं को पूरी तरह पोर्टल आधारित और पारदर्शी बनाया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया है कि सभी केस एमपीएसईडीसी पोर्टल पर अपलोड होंगे और जांच का जिम्मा अनिवार्य रूप से उसी विंग के पास नहीं रहेगा, बल्कि अन्य जोन के अधिकारी भी इसकी जांच कर सकेंगे।

विभाग में असंतोष और कथित लामबंदी की चर्चा
सूत्रों के अनुसार इन सख्त फैसलों से कुछ प्रभावित अधिकारी असहज हैं और विभाग में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। यहां तक कि एक दिन सामूहिक अवकाश पर जाने जैसी चर्चाएं भी सामने आई थीं, हालांकि बाद में राजपत्रित अधिकारी संघ ने ऐसे किसी भी प्रस्ताव से इनकार कर दिया।

366 फाइलों पर कार्रवाई को लेकर सख्ती
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एंटी-इवेजन विंग में कई फाइलें लंबे समय से लंबित थीं। कथित तौर पर 366 फाइलें अटकी हुई थीं, जिनसे शासन को करोड़ों रुपये का राजस्व प्रभावित हो सकता था। इस पर कमिश्नर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जानबूझकर फाइलें रोकने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई तक की जा सकती है।

राजस्व में सुधार और कार्यशैली का असर
बताया जा रहा है कि जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद अनय द्विवेदी ने लगातार मॉनिटरिंग और सख्त निर्णयों के जरिए राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया। परिणामस्वरूप जो राजस्व पहले लक्ष्य से करीब 17 प्रतिशत पीछे था, वह घटकर लगभग 4 प्रतिशत की कमी तक आ गया है।

संघ ने भ्रामक मैसेज का किया खंडन
इस बीच विभागीय वाट्सएप ग्रुप में असंतोष और सामूहिक अवकाश की चर्चाओं को लेकर राजपत्रित अधिकारी संघ ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी प्रस्ताव या निर्णय का संघ से कोई संबंध नहीं है। संघ ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

पहले भी सख्त कार्यशैली के लिए रहे चर्चा में
अनय द्विवेदी पहले भी अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए चर्चा में रहे हैं। खंडवा में कोविड-19 के दौरान उनकी सख्ती, और पूर्व में विभिन्न पदों पर रहते हुए लिए गए कड़े फैसलों के कारण वे अक्सर सुर्खियों में रहे हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 15 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 15 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 16 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 16 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 16 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 16 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 16 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 16 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 17 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 17 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 17 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 17 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 17 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 17 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 17 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 17 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!