बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर: इतने यात्री और इतनी बाइक फंसीं; बल्लियों से किनारे लगाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
पोरसा क्षेत्र में रविवार सुबह चंबल नदी पार कर रहे यात्रियों से भरा स्टीमर बीच धार में अचानक बंद हो गया। स्टीमर में करीब 100 यात्री और 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलें सवार थीं। इंजन बंद होने के बाद स्टीमर तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
स्टीमर नगरा साहसपुर घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर की ओर जा रहा था। नदी के बीच पहुंचते ही इंजन बंद हो गया।
यात्रियों के मुताबिक, स्टीमर में डीजल खत्म होने के साथ ही पंखे में कपड़ा फंसने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इंजन बंद होने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बीच नदी में बंद हुआ इंजन
स्टीमर नदी के बीच पहुंचा ही था कि उसका इंजन अचानक बंद हो गया। कुछ यात्रियों ने डीजल खत्म होने की बात कही, जबकि एक यात्री ने पंखे में कपड़ा फंसने की जानकारी दी।
इंजन बंद होते ही स्टीमर पर मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। स्टीमर चंबल के तेज बहाव के साथ बहने लगा और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
तेज बहाव में भिंड की ओर बहा स्टीमर
इंजन बंद होने के बाद स्टीमर नदी की धार के साथ काफी दूर तक बहता चला गया। बताया जा रहा है कि वह भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंच गया।
स्टीमर स्टाफ ने बल्लियों और अन्य साधनों की मदद से उसे नदी के किनारे लगाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और स्टीमर में बड़ी संख्या में यात्रियों व वाहनों की मौजूदगी के कारण काफी परेशानी हुई।
100 यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल बन गया। यात्रियों ने स्टीमर के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
यात्रियों का कहना है कि करीब 100 लोगों और 50 से ज्यादा वाहनों को लेकर चल रहे स्टीमर में बीच नदी में डीजल खत्म होना और इंजन बंद हो जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
उनका सवाल है कि यदि स्टीमर तेज बहाव में और दूर बह जाता तो यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम थे?
प्रशासन को दी गई सूचना
घटना की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी गई है। फिलहाल स्टीमर को सुरक्षित तरीके से किनारे लगाने और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना के बाद स्टीमर की तकनीकी स्थिति, ईंधन व्यवस्था और संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों की जांच की जरूरत भी सामने आई है। फिलहाल सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी प्राथमिकता बनी हुई है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!