प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को पुत्री शोक: हृदयाघात से हुआ निधन; मुख्यमंत्री ने जताया शोक, एक्स पर लिखा- मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल (34) का आज बुधवार को हृदयाघात से निधन हो गया।
स्पेशल चाइल्ड थी सुरभि
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सुरभि स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ थीं। सुबह उनकी फिजियोथेरेपी हुई और उसके बाद करीब 12 बजे हार्ट अटैक से उनकी सांसें थम गईं।
भाजपा नेताओं ने जताया शोक
अनेक गणमान्य नागरिकों और भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर खंडेलवाल की बेटी के निधन की जानकारी दी।
रूटीन फिजियोथेरेपी हुई थी
आशीष अग्रवाल ने बताया कि सुरभि एक स्पेशल चाइल्ड थीं। लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब 12:00 बजे उनकी जान चली गई।
भोपाल से बैतूल पहुंचे खंडेलवाल
बेटी की मौत की खबर मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल पहुंच गए। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम उनके निज निवास बैतूल गंज से कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी। अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भी सुरभि के देहावसान पर सोशल मीडिया एक्स पर शोक जताया। लिखा- सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति !
शरीर में रहती थी अकड़न
आचार्य विवेक जैन के अनुसार वे सुरभि खंडेलवाल को काफी समय से एक्यूपंक्चर और नेचुरोपैथी दे रहे थे। उसके शरीर में लगातार अकड़न रहती थी। इसका उपचार नेचुरोपैथी और एक्यूप्रेशर से किया गया। इससे उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। वे चलने-फिरने लगी थीं।
लंबे समय से चल रहा था उपचार
सुरभि का काफी समय से उपचार चल रहा था। वे बोल नहीं पाती थीं, लेकिन हाव-भाव से काफी समझदार और होश में थीं। आज फिर से उनकी एक्यूप्रेशर थेरेपी हुई। इलाज के बाद वे हंसीं और वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की। थोड़ी देर बाद खाना खाया, फिर अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी जान चली गई।
संबंधित समाचार

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!