बैंक में इतने करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला: नकली सोना गिरवी रख दिया; आंतरिक ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागपुर।
महाराष्ट्र के नागपुर में ICICI Bank से जुड़ा एक बड़ा गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है। आरोप है कि बैंक की कई शाखाओं में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर करीब 23 करोड़ रुपए का लोन हासिल किया गया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑडिट में खुला फर्जीवाड़ा
यह घोटाला जनवरी 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच अंजाम दिया गया। बैंक द्वारा कराए गए आंतरिक ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि नागपुर की 9 अलग-अलग शाखाओं में जमा किए गए कई आभूषण असली सोने के बजाय नकली थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब 195 खाताधारकों ने इस फर्जीवाड़े के जरिए लोन लिया। कुल रकम लगभग 23.19 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
इस मामले की शिकायत बैंक के जोनल ऑफिस में कार्यरत अधिकारी धनंजय रमेश थिटे ने की। शिकायत के आधार पर नागपुर के धंतोली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 409, 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 120B (आपराधिक साजिश) और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
कैसे हुआ इतना बड़ा घोटाला?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि बैंक की जांच प्रक्रिया को दरकिनार कर इतने बड़े स्तर पर नकली सोना कैसे स्वीकार किया गया। जानकारों के मुताबिक, गोल्ड लोन देने से पहले आभूषणों की शुद्धता जांचने के लिए वैल्युअर्स (मूल्यांकनकर्ता) की भूमिका अहम होती है।
अंदरूनी कर्मचारियों या वैल्युअर्स की मिलीभगत
ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में बैंक के अंदरूनी कर्मचारियों या वैल्युअर्स की मिलीभगत हो सकती है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह एक संगठित गिरोह (सिंडिकेट) था, जिसने योजनाबद्ध तरीके से नकली गहनों को असली बताकर बैंक को चूना लगाया।
जांच का दायरा बढ़ा
फिलहाल पुलिस सभी संदिग्ध खाताधारकों, वैल्युअर्स और संबंधित बैंक कर्मचारियों की सूची तैयार कर रही है। साथ ही उन सभी लोन खातों की भी दोबारा जांच की जा रही है, जिनमें गोल्ड लोन जारी किया गया था।
बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल
इस मामले ने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और ऑडिट प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी रकम का लोन बिना सही सत्यापन के जारी होना सिस्टम में बड़ी चूक की ओर इशारा करता है।
संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!