खबर
Top News

केदारनाथ में बर्फबारी: घुटनों तक जमी है बर्फ; कपाट इस दिन खुलेंगे, इससे पहले ही बदला नजारा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अप्रैल 2026, 1:23 pm
शेयर करें:
केदारनाथ में बर्फबारी

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां बर्फबारी का सिलसिला जारी है, वहीं कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।

केदारनाथ में घुटनों तक बर्फ, कपाट खुलने से पहले बदला नजारा
केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में घुटनों तक बर्फ जम गई है। 22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने हैं, उससे पहले बर्फ से ढका यह क्षेत्र बेहद मनमोहक लेकिन चुनौतीपूर्ण स्थिति में नजर आ रहा है।

इन 4 जिलों में बारिश, कई जगह बदला मौसम
राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश दर्ज की गई है। वहीं देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में बादल छाए रहे और दिनभर मौसम बदलता रहा।

7 जिलों में ऑरेंज, 6 में यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40–50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

क्यों बदल रहा मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर पहाड़ी ही नहीं, मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ रहा है, जिससे गर्मी से फिलहाल राहत मिली है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
5 अप्रैल: कोई बड़ा अलर्ट नहीं, लेकिन पहाड़ों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश संभव। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार।

6 अप्रैल: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।

7 अप्रैल: 5 जिलों में यलो अलर्ट—तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और बारिश की चेतावनी।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पर्वतीय इलाकों में ट्रैकिंग गतिविधियों को मौसम के अनुसार नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही सीमित रखने और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम चेतावनियों को नजरअंदाज न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 16 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 16 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 16 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 16 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 16 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 16 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 17 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 17 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 17 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 17 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 17 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 17 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 17 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 17 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 17 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 17 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 17 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 17 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!