कोर्ट परिसर में बनाएंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट टॉयलेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जिला कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जिला कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया और अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों के साथ सीधी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कोर्ट परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट टॉयलेट के निर्माण की बड़ी घोषणा की।
इसके साथ ही उन्होंने बंद पड़े प्याऊ को तत्काल चालू करने, उखड़े पेवर ब्लॉक दुरुस्त करने और परिसर की जर्जर सड़कों की त्वरित मरम्मत के स्पष्ट निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि न्यायालय परिसर में रोजाना हजारों की संख्या में वकील और आम नागरिक पहुंचते हैं, इसलिए वहां मूलभूत नागरिक सुविधाओं का मजबूत और सुचारू होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान निगम परिषद केवल आज के लिए नहीं, बल्कि 25 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मजबूत आधारशिला तैयार कर रही है।
शहर की तेजी से बढ़ती आबादी के अनुरूप अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में जारी विकास कार्यों से होने वाली असुविधा अस्थायी है, जिसका दूरगामी लाभ एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में मिलेगा।
संवाद कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि यह पहला अवसर है जब नगर निगम से जुड़ी सफाई या अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर वकीलों की ओर से कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
चर्चा के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व, बिजली व्यवस्था, सफाई और सड़क रखरखाव से जुड़े महत्वपूर्ण विषय रखे, जिस पर महापौर ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के आदेश दिए।
निरीक्षण और संवाद के दौरान पार्षद सुरेश टाकलकर, अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश पाल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री अश्विन जनवदे, जोनल अधिकारी राज ठाकुर, महापौर प्रतिनिधि भावेश दवे और विवेक सिन्हा सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!