गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला: पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
गोरखपुर थाना क्षेत्र में गाली-गलौज करने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया।
इंदिरा नगर गुप्तेश्वर में सोमवार रात तीन युवकों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया।
युवती की हालत गंभीर
हमले में पिता, उनकी बेटी और दो बेटे घायल हो गए। युवती के सीने में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
घर के बाहर खड़े होकर कर रहे थे गाली-गलौज
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात कृष राय, मनीष राय और अक्षय रजक घर के बाहर खड़े होकर तेज आवाज में एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे।
काफी देर तक शोर-शराबा और गाली-गलौज जारी रहने पर बनारसी लाल गुप्ता घर से बाहर आए।
उन्होंने युवकों को समझाते हुए गाली देने से मना किया और अपने घर जाने के लिए कहा।
आरोप है कि युवकों को बनारसी लाल की यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पिता को बचाने पहुंचे बेटी-बेटों पर भी चाकू से वार
पिता के साथ मारपीट होते देख उनकी बेटी काजल और बेटे मोहित व मनीष बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान तीनों युवकों ने चाकू निकालकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
हमले में बनारसी लाल के पेट में चाकू लगा, जबकि उनकी बेटी काजल के सीने पर वार किया गया। वहीं मोहित के पैर और मनीष के हाथ में चाकू से चोट आई।
बेटी की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक, काजल के सीने में चाकू लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बनारसी लाल को भी गंभीर चोटें आई हैं।
सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले में गोरखपुर थाना पुलिस ने कृष राय, मनीष राय और अक्षय रजक के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।
एएसपी पल्लवी शुक्ला के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामूली कहासुनी के बाद एक परिवार पर हुए इस जानलेवा हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।
संबंधित समाचार

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!