यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना: जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पानी की बर्बादी और सीधे मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर अब निगम सख्ती करेगा। पहली बार पानी बर्बाद करने पर 2 हजार, दूसरी बार 5 हजार व तीसरी बार 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा। वहीं सीधे मोटर लगाने वालों से पहली बार 5 हजार और दोबारा पकड़े जाने पर 10 हजार रु. की पेनल्टी वसूली जाएगी।
सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में इंदौर की जल नीति को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में आगामी गर्मी में संभावित जल संकट से निपटने के लिए 300 नए नलकूपों के खनन, 100 नलकूपों पर मोटर पंप लगाने और 33 नए ट्रक-टैंकर खरीदने की स्वीकृति दी गई।
जरूरत के अनुसार अधिक हेड वाले पंप भी लगाए जाएंगे। किराए पर चल रहे पानी के टैंकरों में लीकेज की समस्या सात दिन में दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर संबंधित एजेंसी पर पेनल्टी लगेगी। इसके अलावा शहर में नए यूनिपोल नहीं लगाने, 140 गेंट्री बनाने और 2600 से अधिक सफाई संरक्षकों के पदों को मंजूरी देने सहित कई अहम निर्णय लिए गए।
12 नवंबर से अवैध नल कनेक्शन वैध करने का अभियान
शहर में जल वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए 12 नवंबर से 21 दिन के विशेष अभियान में अवैध नल कनेक्शनों को वैध किया जाएगा। निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को वैध जल कनेक्शन उपलब्ध कराना है।
जल नीति के तहत वर्षा जल संचयन, भूजल स्तर बढ़ाने, अपशिष्ट जल का उपचार कर पुन: उपयोग करने और तालाबों सहित प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। जल प्रबंधन में जवाबदेही तय करने के साथ नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
1650 कर्मचारियों का विनियमन, 2600 सफाई संरक्षकों के पद मंजूर
बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में नगर निगम के 1650 से अधिक कर्मचारियों को विनियमित करने की स्वीकृति दी गई, साथ ही वरिष्ठता और वरीयता के आधार पर शेष पात्र मस्टर कर्मचारियों को भी विनियमित करने का निर्णय लिया गया। शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए 2600 से अधिक सफाई संरक्षकों के पदों पर संविदा नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई।
एमआर-5 से छोटा बांगड़दा तक रोड बनेगा
एमआईसी ने एमआर-5 टाटा स्टील चौराहे से छोटा बांगड़दा गांव तक सड़क निर्माण को स्वीकृति दी। विशेष केंद्रीय सहायता के तहत एयरपोर्ट रोड से एमआर-5 को जोड़ने वाली लिंक रोड के विकास का निर्णय भी लिया गया।
कायाकल्प योजना के तहत सरवटे बस स्टैंड से जूनी इंदौर ब्रिज, चंद्रभागा होते हुए मच्छी बाजार चौराहे तक शेष सड़क के विकास कार्य के लिए दोबारा निविदा जारी की जाएगी। रेडिसन और रोबोट चौराहे पर फ्लायओवर निर्माण के लिए स्टार्म वाटर लाइन शिफ्टिंग का मामला भी बैठक में रखा गया।
नए यूनिपोल नहीं लगेंगे, 140 गेंट्री बनेंगे
शहर में अब नए यूनिपोल स्थापित नहीं किए जाएंगे। इसके स्थान पर यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 140 नई गेंट्री बनाने का निर्णय लिया गया है। निगम की निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार गेंट्री का संचालन होगा। विज्ञापन प्रसारण के लिए तय शुल्क लिया जाएगा।
केसरबाग में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स हब
केसरबाग फ्लायओवर के नीचे की भूमि पर पीपीपी मॉडल से स्मार्ट हब मल्टी स्पोर्ट्स एवं रिक्रिएशनल फैसिलिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए आमंत्रित निविदा पर एमआईसी ने निर्णय लिया।
इसके अलावा जोन 1 से 22 तक के ट्यूबवेल, हैंडपंप, डगवेल, संपवेल, हाइड्रेंट और फव्वारों सहित जलप्रदाय परिसंपत्तियों के वार्षिक संधारण के लिए निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। शमशान और कब्रिस्तानों के व्यवस्थित संचालन के लिए एसओपी बनाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों के पुन: आवंटन को भी मंजूरी दी गई।
बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक शर्मा, जीतू यादव, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा ‘मामा’ सहित अपर आयुक्त और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!