जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी: खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

मकान मालिक का दावा- ‘ले-देकर लगवाया’
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छावनी मेन रोड पर जर्जर मकान की कमजोर छत पर भारी-भरकम मोबाइल टॉवर खड़ा है। दीवारों में दरारें, ऊपर टावर का वजन और नीचे व्यस्त बाजार... खतरा साफ नजर आ रहा है, लेकिन नगर निगम का निगरानी तंत्र आंखें मूंदकर बैठा है।
जय भवन (मकान नंबर 26/4) की हालत देखकर भवन सुरक्षा के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है। जर्जर छत पर टॉवर का बोझ लाद दिया गया है। हादसे की आशंका के बीच निगम की सक्रियता का पता नहीं है।
सिस्टम मजबूर या सेटिंग का खेल?... जोन-18 वार्ड-63 के भवन अधिकारी व निरीक्षक की भूमिका सवालों में है। भवन का तकनीकी परीक्षण हुआ या नहीं? टावर की अनुमति किस आधार पर मिली?
सुरक्षा प्रमाणपत्र किसने जारी किया? जवाब देने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। मकान मालिक राजेश जिंदल से अनुमति और संबंधित कंपनी की जानकारी पूछने पर उनका बयान ‘ले-देकर लगवाया है, क्या कर लोगे’ के बाद कहने के लिए कुछ नहीं बचता।
किराये की कमाई, जनता की जान पर भारी?... टावर से मिलने वाले किराये का लालच कहीं भवन की सुरक्षा पर भारी तो नहीं पड़ रहा? नियमों को ताक पर रख स्थापना हुई है, तो जिम्मेदार केवल मकान मालिक ही नहीं, अनुमति देने वाला तंत्र भी होगा।
कमिश्नर के लिए सवाल...फाइल देखेंगे या छत भी?
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से अपेक्षा है जोन-18 के संबंधित अधिकारियों से जवाबतलब कर भवन और टावर का विशेषज्ञों से निरीक्षण कराया जाए। अनुमति, सुरक्षा प्रमाण-पत्र और निरीक्षण रिकॉर्ड की जांच हो। खतरा प्रमाणित होने पर टॉवर का संचालन रोकने अथवा नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाए।
छावनी में खतरा छत पर है, जवाबदेही फाइलों में गायब!
हादसे के बाद मुआयना करने से बेहतर है, पहले ही खतरे का हिसाब कर लिया जाए। नगर निगम की जिम्मेदारी सिर्फ टैक्स वसूलना है या नागरिकों की जान बचाना भी?
संबंधित समाचार

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!