अंबेडकर जन्मस्थली पर गूंजे ‘जय भीम’ के नारे: बाबा साहब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब; श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में भव्य आयोजन किया जा रहा है। देशभर से लाखों अनुयायी, बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा शहर ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा है।
आधी रात को शुरू हुआ आयोजन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
सोमवार देर रात 12 बजे काली पलटन स्थित बाबा साहब के जन्म स्मारक पर मान वंदना के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भव्य आतिशबाजी की गई, जिसने पूरे आसमान को रोशनी से भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद अनुयायियों ने ‘जय भीम’ के जयकारों के साथ बाबा साहब को नमन किया।
देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु
एक दिन पहले से ही महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों से लोगों का महू पहुंचना शुरू हो गया था। मुंबई, नासिक और औरंगाबाद जैसे शहरों से बड़ी संख्या में अनुयायी यहां पहुंचे हैं। अनुमान है कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति रहेगी।
मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। वे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहब का फोटो लगाकर कार्यक्रम तो करती है, लेकिन संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करती है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है।
श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं
गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्मारक समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। समिति के सचिव राजेश वानखेड़े के अनुसार, परिसर में कारपेट बिछाए गए हैं और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।एसडीएम राकेश परमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
शहर बना आस्था का केंद्र
सुबह से ही महू में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए हैं और पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है। अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू एक बार फिर सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों के संदेश का केंद्र बन गया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!