खबर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर: 25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 1:27 pm
शेयर करें:
मुकद्दर का सिकंदर

अथक परिश्रम, अद्‌भुत संकल्प, ‘लक्ष्य’ राष्ट्र प्रथम

मोदी ने कहा- मोरवी की बाढ़, भुज के भूकंप, चंद्रयान ने मुझे असफलता से उठना सिखाया

पीएम बोले- हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा है, हर ‘सिद्धि’ लक्ष्य की ओर बढ़ने का संकल्प दिया

25 साल, सेवाकाल के जयघोष के साथ देशभर में भाजपा मना रही है सेवा संकल्प दिवस, दिल्ली में पीएम की सभा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय राजनीति के आधुनिक युग के सबसे प्रभावशाली जननायक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन (संवैधानिक पद) में अपने गौरवमयी 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका यह सेवा संकल्प आज देश के प्रधान सेवक के रूप में निरंतर जारी है।

इन ढाई दशकों में उन्होंने ‘अंत्योदय’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र के साथ न केवल देश का कायाकल्प किया, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है। आपदाओं को अवसरों में बदलने वाले उनके दूरदर्शी नेतृत्व और बेदाग राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे होने पर आज पूरा देश इस ऐतिहासिक यात्रा का उत्सव मना रहा है।

सोचा न था, जीवन में ये पड़ाव आएगा: प्रधानमंत्री
सार्वजनिक जीवन मे 25 वर्ष पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं।

भारत के लोकतंत्र व संविधान को नमन करता हूं। जनता ने मुझे सेवा के लिए चुना। मैंने आज सुबह विनायक मंदिर में परमात्मा के सामने 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की और अपने लिए भी प्रार्थना की कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति-सामर्थ्य दीजिए कि मैं देश के लिए और अधिक ऊर्जा से काम कर सकूं। देशवासियों की और अधिक सेवा कर सकूं। दिन-रात सेवा कर सकूं।

आज मैं जहां भी हूं, जिस दायित्व पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का है। जनता-जनार्दन मेरे लिए ईश्वर का ही रूप है। लाखों-करोड़ों का विश्वास व लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

देश ने मुझे बहुत कुछ दिया। देश के हर नागरिक का मुझ पर सवसे बड़ा हक है। ये 25 बरस का जनविश्वास व अनुभव बहुत बड़ी पूंजी है और ये देश की है। मां भारती की हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित का संकल्प भी दिलाया। स्टेडियम में ‘मोदी... मोदी’ के जबरदस्त शोर के बीच प्रधानमंत्री ने आज दिल खोलकर हर मुद्दे पर बात की।

भा रत के राजनीतिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन (संवैधानिक पद) में अपने 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।

7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से शुरू हुआ यह सफर आज देश के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर जारी है। इन ढाई दशकों में उन्होंने न केवल भारत की राजनीति की दिशा बदली, बल्कि वैश्विक पटल पर देश का मान भी बढ़ाया।

साल 2001 में जब उन्होंने गुजरात की कमान संभाली, तब राज्य भूकंप जैसी भीषण आपदा से जूझ रहा था। नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से गुजरात को ‘विकास मॉडल’ में बदल दिया।

इसके बाद 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश की तस्वीर बदलनी शुरू की। जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सशक्तिकरण पहुंचाया।

बीते 25 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति में अभूतपूर्व मजबूती आई है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और ‘विश्व मित्र’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास, अंतरिक्ष विज्ञान में नए कीर्तिमान और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता उनके दूरदर्शी नेतृत्व का जीवंत प्रमाण है। देशवासियों के अटूट विश्वास के दम पर उनका यह सेवा संकल्प आज भी उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

इंदौर में ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री होंगे शामिल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे मध्य प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज 7 अक्टूबर को इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रचनात्मक गतिविधियां और जनसेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक रमेश मेंदोला ने बताया इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर व उज्जैन में आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में कई अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

1 minute ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

3 minutes ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

7 minutes ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

8 minutes ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

14 minutes ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

16 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

27 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

28 minutes ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

43 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 20 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!