मौत को दिखाया अंगूठा: दूषित पानी त्रासदी; इतनी मौतों के बीच 72 दिन के संघर्ष के बाद जिंदगी की जीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली त्रासदी के बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो उम्मीद और हौसले की मिसाल बन गई है। जहां इस घटना में 36 लोगों की जान चली गई, वहीं 67 वर्षीय पार्वती कोंडला ने 72 दिनों तक मौत से जंग लड़कर जीवन को फिर से हासिल किया।
दुर्लभ और खतरनाक बीमारी से जूझी
पार्वती कोंडला, जो गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) जैसी दुर्लभ और खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं, ने असाधारण साहस और इच्छाशक्ति का परिचय दिया। यह बीमारी शरीर के इम्यून सिस्टम को ही नसों पर हमला करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे धीरे-धीरे लकवा जैसी स्थिति बन जाती है।
साधारण संक्रमण से शुरू हुई गंभीर स्थिति
27 दिसंबर को पार्वती को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसे शुरुआत में सामान्य संक्रमण समझा गया, लेकिन दूषित पानी में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया कैम्पीलोबैक्टर जेजुनी ने उनके नर्वस सिस्टम पर हमला कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले शैल्बी हॉस्पिटल और फिर गंभीर स्थिति में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हालत हो गई थी गंभीर
कुछ ही दिनों में उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई। शरीर का बड़ा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया और किडनियों ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों ने परिवार को साफ कह दिया था कि उनके बचने की संभावना महज 3-4% है।
वेंटिलेटर, ICU और जिंदगी की जंग
पार्वती 16 दिन तक वेंटिलेटर पर रहीं और 22 दिन ICU में भर्ती रहीं। जब उनके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया, तो डॉक्टरों ने ट्रेकियोस्टोमी (गले में छेद कर सांस का रास्ता बनाना) का सहारा लिया। वे लगातार 18 दिनों तक बेहोश रहीं। करीब 72 दिनों के इलाज के दौरान अस्पताल का बिल 19.50 लाख रुपए तक पहुंच गया। इस पूरे इलाज के दौरान प्रशासन भी इस केस पर नजर बनाए हुए था।
धीरे-धीरे लौटती जिंदगी
लंबे इलाज और देखभाल के बाद पार्वती की हालत में सुधार होना शुरू हुआ। 48 दिनों बाद उन्हें ICU से हटाकर HDU में शिफ्ट किया गया। 6 मार्च को उनका ट्रेकियोस्टोमी सिस्टम हटाया गया और उन्हें ट्यूब के जरिए लिक्विड डाइट दी जाने लगी। धीरे-धीरे उन्होंने परिवार के लोगों को पहचानना शुरू किया और प्रतिक्रिया देना भी शुरू किया। आखिरकार 9 मार्च को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
अब घर पर जारी है रिकवरी की दूसरी लड़ाई
अस्पताल से घर लौटने के बाद भी पार्वती की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। अब वे घर पर रिकवरी के दूसरे चरण से गुजर रही हैं। उन्हें दिन में कई बार ट्यूब के जरिए लिक्विड डाइट दी जा रही है, जिसमें दूध, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व शामिल हैं।
अभी लगेगा लंबा समय
परिवार के अनुसार, अब वे हाथ उठाने लगी हैं और परिजनों को पहचान कर प्रतिक्रिया देने की कोशिश करती हैं। हालांकि, पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए अभी लंबा समय और लगातार फिजियोथेरेपी की जरूरत है।
परिवार और प्रशासन का सहयोग बना सहारा
पार्वती के बेटे प्रदीप के मुताबिक, डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन उनकी मां की इच्छाशक्ति, डॉक्टरों की मेहनत और परिवार की आस्था ने उन्हें नया जीवन दिया। अब हर महीने इलाज और देखभाल पर 60 से 70 हजार रुपए का खर्च आ रहा है, जिसके लिए परिवार ने शासन से मदद की अपील की है।
जीत सकती है जिंदगी
यह कहानी सिर्फ एक मरीज की रिकवरी नहीं, बल्कि हिम्मत, विश्वास और चिकित्सा प्रयासों के संगम की प्रेरणादायक मिसाल है, जिसने यह साबित कर दिया कि मुश्किल से मुश्किल हालात में भी जिंदगी जीत सकती है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!