तीन प्रसिद्ध अभिनेताओं को कारण बताओ नोटिस: इस उत्पाद के विज्ञापन पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है।
FDA ने 11 अगस्त को तीनों अभिनेताओं को नोटिस भेजकर विज्ञापन में उनकी भूमिका पर 15 दिन के भीतर जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है।
नोटिस शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर ‘मन्नत’, अजय देवगन के जुहू स्थित आवास और टाइगर श्रॉफ की प्रोडक्शन कंपनी के पते पर भेजा गया है।
विज्ञापन में इस ब्रांड के इस्तेमाल पर सवाल
FDA का कहना है कि विज्ञापन में ‘विमल’ नाम, प्रोडक्ट और संवादों का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि इससे ब्रांड का प्रचार होता दिखाई देता है।
चूंकि यही ब्रांड पान मसाला उत्पाद से भी जुड़ा है, इसलिए विभाग ने इसे प्रतिबंधित पान मसाले के इनडायरेक्ट प्रमोशन के तौर पर माना है। तीनों अभिनेताओं से पूछा गया है कि विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
महाराष्ट्र में पान मसाला पर प्रतिबंध
महाराष्ट्र में तंबाकू और निकोटिन वाले गुटखा व पान मसाला पर 2012 से प्रतिबंध है। इस प्रतिबंध को समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। मौजूदा प्रतिबंध 13 जुलाई 2026 से एक साल के लिए लागू किया गया है। इसके तहत प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक है।
गुटखा नेटवर्क पर MCOCA के तहत कार्रवाई की तैयारी
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने अधिकारियों को संगठित गुटखा और तंबाकू नेटवर्क के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर MCOCA (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाले के खिलाफ अभियान भी तेज किया है।
दो महीने में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का माल जब्त
FDA के 25 मई से 31 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक 658 ठिकानों पर छापेमारी की गई। 15.11 करोड़ रुपए का प्रतिबंधित स्टॉक जब्त किया गया। 519 FIR दर्ज की गईं। 701 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में इस्तेमाल 78 वाहन जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 6.6 करोड़ रुपए बताई गई है।
क्या है सरोगेट विज्ञापन?
सरोगेट विज्ञापन में किसी प्रतिबंधित या सीधे विज्ञापन न किए जा सकने वाले उत्पाद की जगह उसी ब्रांड के दूसरे उत्पाद का प्रचार किया जाता है। उदाहरण के तौर पर पान मसाला ब्रांड की ओर से इलायची या किसी अन्य उत्पाद का विज्ञापन।
FDA का तर्क है कि महाराष्ट्र में पान मसाला प्रतिबंधित होने के कारण ऐसे विज्ञापन के जरिए उसके अप्रत्यक्ष प्रचार पर भी सवाल उठता है।
पहले भी विवादों में रहा है कैंपेन
‘विमल इलायची’ का विज्ञापन अभियान पहले भी कानूनी और नियामकीय विवादों में रहा है। 2018 में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय ने COTPA, 2003 के तहत विमल इलायची का प्रचार करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया था।
इसके बाद कंपनी ने अदालत में तर्क दिया था कि वह घरेलू बाजार में ‘विमल’ ब्रांड के नाम से तंबाकू उत्पाद नहीं बनाती। जनवरी 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें बिना तंबाकू वाले उत्पादों के विज्ञापन की अनुमति दी गई थी।
अदालत ने कहा था कि जब तक किसी उत्पाद पर संवैधानिक या कानूनी प्रतिबंध नहीं है, तब तक तंबाकू-रहित उत्पाद का व्यापार करना अपने आप में प्रतिबंधित नहीं माना जा सकता। अब महाराष्ट्र FDA की ओर से जारी नए नोटिस के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!