कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत: कई राज्यों में आपूर्ति प्रभावित; होटल-रेस्टोरेंट बढ़ी कीमत देने को भी तैयार, फिर भी गैस नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
देश में कुकिंग गैस (LPG) की सप्लाई को लेकर बड़ा संकट पैदा हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित या सीमित कर दी गई है।
घरेलू बाजार में गैस की कमी
इस स्थिति के कारण घरेलू बाजार में गैस की कमी महसूस होने लगी है। होटल-रेस्टोरेंट और छोटे भोजनालय संचालकों का कहना है कि गैस न मिलने से उनका कारोबार ठप होने की कगार पर है। उनका कहना है कि वे बढ़ी हुई कीमत पर भी सिलेंडर लेने को तैयार हैं, लेकिन सप्लाई नहीं मिल रही।
बड़ी खेप ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के रास्ते
बताया जा रहा है कि भारत में आने वाली LPG की बड़ी खेप ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के रास्ते आती है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से बढ़े सैन्य तनाव के कारण यह समुद्री मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे भारत सहित कई देशों में गैस सप्लाई बाधित हो गई है।
गैस सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार का कदम
सप्लाई प्रभावित होने के बाद केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत गैस सप्लाई को नियंत्रित करने का फैसला लिया है। इसके तहत देश में प्राकृतिक गैस के वितरण को प्राथमिकता के आधार पर तय किया जा रहा है।
चार कैटेगरी में गैस की सप्लाई
सरकार ने गैस वितरण को चार श्रेणियों में बांटा है-
1. पहली कैटेगरी – पूरी सप्लाई
घरेलू रसोई गैस (PNG) और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली CNG को प्राथमिकता दी गई है। इनकी सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।
2. दूसरी कैटेगरी – खाद कारखाने
खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को लगभग 70% गैस उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि गैस का उपयोग खाद उत्पादन में ही हुआ है।
3. तीसरी कैटेगरी – बड़े उद्योग
नेशनल गैस ग्रिड से जुड़े चाय उद्योग और अन्य बड़े उद्योगों को उनकी जरूरत के करीब 80% गैस दी जाएगी।
4. चौथी कैटेगरी – छोटे उद्योग, होटल और रेस्टोरेंट
शहरों के गैस नेटवर्क से जुड़े छोटे कारखानों, होटल और रेस्टोरेंट को भी उनकी पिछली खपत के आधार पर लगभग 80% गैस उपलब्ध कराने की योजना है।
राज्यों में बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश
होटल-रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि हाल ही में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए से बढ़ाकर 1888 रुपए कर दी गई है। वे बढ़ी कीमत देने को तैयार हैं, लेकिन शादी-समारोह के सीजन में सप्लाई रोकना समझ से परे है।
राजस्थान
व्यापारियों के मुताबिक तेल कंपनियों के फैसले से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर बड़ा संकट आ गया है। इस क्षेत्र से करीब 3 लाख लोग जुड़े हैं और गैस का कोई विकल्प नहीं है।
छत्तीसगढ़
डीलरों को निर्देश दिया गया है कि एजुकेशनल संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर अन्य जगहों पर कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सीमित रखें। इससे होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
महाराष्ट्र
मुंबई, पुणे और नागपुर में कॉमर्शियल गैस की भारी कटौती की गई है। पुणे में हालात इतने गंभीर हैं कि नगर निगम ने गैस से चलने वाले शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। राज्य के लगभग 9 हजार रेस्टोरेंट और बार प्रभावित हो सकते हैं।
पंजाब
8 मार्च से 19 किलो वाले कॉमर्शियल और बड़े इंडस्ट्रियल सिलेंडरों की डिस्पैच रोक दी गई है। साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश दिया गया है कि घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन से पहले न लें।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
हैदराबाद समेत कई शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग फिलहाल रोक दी गई है। छोटे होटल संचालकों ने सरकार से सप्लाई बहाल करने की मांग की है।
सप्लाई की समीक्षा के लिए हाई-लेवल कमेटी
स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है, जो गैस सप्लाई की लगातार समीक्षा करेगी।
घरेलू सिलेंडर बुकिंग नियम में बदलाव
सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग का नियम भी बदल दिया है। अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगला सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा।
जमाखोरी रोकने के लिए नई व्यवस्था
गैस की जमाखोरी रोकने के लिए डिलीवरी के समय अब OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जा रहा है। साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल प्राथमिकता से घरेलू सिलेंडरों के लिए किया जाए।
संकट की मुख्य वजहें
1. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग प्रभावित
फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला लगभग 167 किमी लंबा यह समुद्री मार्ग दुनिया के करीब 20% पेट्रोलियम परिवहन का रास्ता है। युद्ध जैसे हालात के कारण इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
2. कतर के LNG प्लांट का उत्पादन रुका
अमेरिका-इजराइल की कार्रवाई के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कई ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाले प्रमुख देश कतर ने अपने LNG प्लांट का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया। भारत अपनी लगभग 40% LNG कतर से आयात करता है।
हाल ही में बढ़े गैस के दाम
सरकार ने हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 913 रुपए में मिल रहा है, जबकि 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर लगभग 1883 रुपए हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और सप्लाई बाधित होने की आशंका के कारण सरकार ने कीमतों में यह बढ़ोतरी की है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!