खबर
Top News

सड़क पर दुकानदारी जेल रोड पर दिनभर रेंगती हैं गाड़ियां: दोनों ओर आधे रोड तक वाहनों का अवैध अतिक्रमण; सड़क पर सजा सामान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 4:37 pm
शेयर करें:
सड़क पर दुकानदारी जेल रोड पर दिनभर रेंगती हैं गाड़ियां

नगर निगम में वित्तीय घोटाला

आयुक्त ने बिठाई उच्चस्तरीय जांच, 5 सदस्यीय समिति 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शुमार जेल रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। दिनभर लगने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनता बेहाल है। हालात बिगड़ने की सबसे बड़ी वजह स्थानीय व्यापारी ही हैं, जो अपनी दुकानों का सामान मुख्य सड़क पर रखते हैं।

इसके साथ ही दुकानों के सामने सड़क के दोनों ओर आधे रोड तक दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग करवा दी जाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि दुकानदारों को आम जनता की सहूलियत से कोई सरोकार नहीं है और वे खुद ही नहीं चाहते कि जेल रोड की यातायात व्यवस्था सुधरे।

लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल... जेल रोड पर सुबह से देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। दुकानदारों द्वारा आधी सड़क तक सामान फैलाने और उसके आगे वाहनों की अवैध कतारें लगवाने के कारण अब आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जब चलने के लिए जगह ही नहीं बची तो राहगीर जान जोखिम में डालकर रेंगती हुई गाड़ियों के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। व्यापारी दुकानों के सामने ग्राहकों और कर्मचारियों के दोपहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े करवा देते हैं। सड़क के दोनों किनारों पर आधे हिस्से तक केवल वाहन ही खड़े रहते हैं और बाकी बची जगह पर दुकान का सामान फैला रहता है।

वाहन चालकों के निकलने के लिए सड़क का एक चौथाई हिस्सा ही बचा... दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के निकलने के लिए सड़क का बमुश्किल एक चौथाई हिस्सा ही बच पाता है, जिससे हर दस मिनट में वहां जाम की स्थिति बन जाती है। ग्राहक भी सड़क के बीच में ही अपने वाहन खड़े कर सामान खरीदते हैं, जिससे यह अव्यवस्था और भी ज्यादा गहरा जाती है।

निगम प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी जिम्मेदार
इस पूरी अराजकता के पीछे नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही और अनदेखी जिम्मेदार है। नगर निगम का अतिक्रमण निरोधी अमला इस पूरे मामले से आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और महापौर की तमाम बैठकों व निर्देशों के बावजूद मैदानी अमला कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती करता है। निगम के क्षेत्रीय उपायुक्त और अतिक्रमण निरोधी दस्ता प्रभारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। साल में एक-दो बार खानापूर्ति के लिए गाड़ी भेजी जाती है, चालान काटने का नाटक होता है और टीम के जाते ही स्थिति जस की तस हो जाती है। निगम की इस अनदेखी ने सड़क पर कब्जा करने वालों के हौसले बढ़ा दिए हैं।

सिर्फ तमाशा देखते हैं यातायात व्यवस्था देखने वाले
यातायात व्यवस्था संभालने का दावा करने वाली पुलिस भी इस मुद्दे पर मूकदर्शक बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का असर जेल रोड पर नजर नहीं आता। यातायात प्रबंधन और क्षेत्र के संबंधित पुलिस अधिकारियों के मातहत कर्मचारी दिनभर चौराहे पर खड़े रहकर सिर्फ तमाशा देखते हैं। सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से खड़े वाहनों को जब्त करने या सड़क पर सामान फैलाकर बैठे व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पुलिस बल मूकदर्शक बना रहता है। ऐसा लगता है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण जेल रोड को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।

यदि नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर जेल रोड के व्यापारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की, सड़क के दोनों ओर होने वाली अवैध पार्किंग को बंद नहीं कराया और सामान रखने वालों पर भारी जुर्माना नहीं ठोंका तो आने वाले दिनों में जेल रोड की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाएगी। इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बताने वाला नगर निगम प्रशासन यातायात, अतिक्रमण प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है, जिसकी कीमत शहर की जनता को रोजाना जेल रोड के जाम में घंटों फंसकर चुकानी पड़ रही है।

मस्टर कर्मचारियों के वेतन में हेराफेरी, फर्जी खातों में भेज दी राशि
नगर निगम में मस्टर कर्मचारियों के वेतन आहरण में धांधली और वित्तीय गबन का खुलासा हुआ है। बैंक खातों में हेराफेरी कर नगर निगम के फंड को अनधिकृत खातों में ट्रांसफर किया गया है। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है।

लेखा विभाग के माध्यम से हुआ खुलासा... यह मामला पिछले महीने लेखा विभाग के माध्यम से सामने आया, जब मस्टर कर्मचारियों के वेतन भुगतान की एनईएफटी बैंक फाइल फेल हो गई। इसके बाद जब तकनीकी और वित्तीय परीक्षण किया गया तो प्रधान कार्यालय की स्थापना शाखा में कार्यरत पांच मस्टर कर्मचारियों के वेतन आहरण में गड़बड़ी पकड़ी गई। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इन कर्मचारियों के मूल और सही बैंक खाता नंबरों को सिस्टम से बदलकर अनाधिकृत खाते दर्ज किए गए और निगम को वित्तीय क्षति पहुंचाई गई। मामले की तह तक जाने और इसमें शामिल दोषियों को चिह्नित करने के लिए गठित समिति में अभय राजनगांवकर अपर आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है।

समिति में देवधर दरवई अपर आयुक्त-वित्त, केएस सगर उपायुक्त को सदस्य सचिव तथा आशीष तागड़े लेखापाल और कपिल गेहलोत सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह उच्च स्तरीय जांच समिति फर्जीवाड़े, खाते बदलने की प्रक्रिया और अनाधिकृत राशि अंतरण की निष्पक्ष पड़ताल कर अगले सात दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

1 minute ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

4 minutes ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

14 minutes ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

16 minutes ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

24 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

35 minutes ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

43 minutes ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 1 hour ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 1 hour ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 2 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 2 hours ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

about 2 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 2 hours ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

about 2 hours ago
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 19 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!