दूषित पानी कांड: जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं होगी। रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर दायर इंटरविनर याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन मामला महज एक मिनट में आगे बढ़ा दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई 21 सितंबर को रेगुलर बेंच के समक्ष होगी।
मंगलवार को जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की नियमित बेंच मौजूद नहीं थी। जस्टिस अभ्यंकर के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप एन. भट्ट और जस्टिस गजेंद्र सिंह की बेंच के सामने हुई।
इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की
इंटरविनर याचिका की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव और रितेश ईनानी कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग रखी है।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने कोर्ट से आग्रह किया कि सामने वाले पक्ष से अभी जवाब ले लिया जाए, ताकि अगली तारीख पर सीधे मामले की सुनवाई हो सके।
उनका कहना था कि यदि जवाब बाद में मांगा गया तो पक्षकार अगली सुनवाई में फिर समय मांग सकते हैं। कोर्ट ने संबंधित पक्षकारों से जवाब मांगा है। अब मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को रेगुलर बेंच के समक्ष होगी।
25 अगस्त को रिपोर्ट कोर्ट में पेश हुई थी
भागीरथपुरा दूषित पानी मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट 25 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है।
रिपोर्ट पेश होने के बाद शासकीय पक्ष ने इसे सार्वजनिक नहीं करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने आदेश दिया था कि रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
हालांकि, याचिका से जुड़े पक्षकार रजिस्ट्रार के पास जाकर रिपोर्ट देख सकते हैं और उसमें मौजूद बिंदुओं को नोट कर सकते हैं।
अब रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, इस पर सुनवाई
इंटरविनर की ओर से दायर याचिका में मुख्य मांग रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की है। मंगलवार को रेगुलर बेंच के उपलब्ध नहीं होने के कारण इस पर विस्तृत सुनवाई नहीं हो सकी।
अब 21 सितंबर को रेगुलर बेंच के समक्ष मामले की सुनवाई होगी। इसमें रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग और संबंधित पक्षों के जवाब के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!