मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध: रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो को लेकर जहां उत्साह बढ़ रहा है, वहीं पूर्वी क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरग्राउंड रूट को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। गोयल नगर, महावीर नगर, साईंनाथ कॉलोनी, तिलक नगर और आसपास के रहवासियों ने प्रस्तावित अलाइनमेंट पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मेट्रो की टनल घनी आबादी और निजी मकानों के नीचे से ले जाने की योजना बनाई जा रही है। रहवासियों ने रूट में बदलाव नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
टनल की खुदाई और कंपन से मकानों को नुकसान की आशंका
रहवासियों का कहना है कि भूमिगत टनल बनाने के दौरान होने वाली खुदाई और कंपन से क्षेत्र के पुराने मकानों की नींव प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मकानों की दीवारों में दरार आने और संरचनात्मक नुकसान की आशंका जताई है। इसके साथ ही बोरवेल और भूजल स्तर पर भी निर्माण कार्य के संभावित असर को लेकर चिंता जाहिर की गई है।
सवाल-चौड़ी सड़कें हैं तो आबादी के नीचे से क्यों?
विरोध कर रहे रहवासियों का सबसे बड़ा सवाल प्रस्तावित रूट को लेकर है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कनाड़िया रोड जैसी चौड़ी सड़कें मौजूद हैं, जहां से मेट्रो का रूट निकाला जा सकता है। ऐसे में घनी आबादी और निजी संपत्तियों के नीचे से अंडरग्राउंड टनल बनाने की जरूरत क्यों पड़ रही है।
रहवासियों ने मेट्रो कॉरपोरेशन से मौजूदा अलाइनमेंट की दोबारा समीक्षा करने और ऐसा वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की है, जिससे आबादी और निजी संपत्तियों पर जोखिम कम हो।
मुआवजे के आश्वासन पर भी भरोसा नहीं
निर्माण के दौरान संभावित नुकसान की भरपाई के मेट्रो कॉरपोरेशन के आश्वासन पर भी रहवासियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन इलाकों में पहले से निर्माण कार्य हुआ है, वहां सड़कों की समस्याएं और गड्ढे तक पूरी तरह ठीक नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में भविष्य में यदि टनल निर्माण से मकानों को नुकसान होता है तो मुआवजा मिलने की प्रक्रिया कितनी प्रभावी होगी, इसे लेकर भरोसा नहीं है।
गोयल नगर से पलासिया तक बढ़ सकता है विरोध
रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तो वे लोकतांत्रिक और कानूनी माध्यमों से आंदोलन करेंगे। फिलहाल गोयल नगर से पलासिया तक प्रस्तावित अंडरग्राउंड रूट को लेकर विरोध बढ़ने के संकेत हैं।
रहवासियों की मांग है कि मेट्रो जैसी महत्वपूर्ण परियोजना का विरोध विकास के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित और कम जोखिम वाले रूट के लिए है। उनका कहना है कि परियोजना आगे बढ़े, लेकिन लोगों की संपत्ति, सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रभाव को नजरअंदाज करके नहीं।
संबंधित समाचार

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!