खबर
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़: डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 6:32 pm
शेयर करें:
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेंट्रल जेल के सामने सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क से गुजर रही दो कारों पर अचानक एक पेड़ गिर गया। हादसे में एक कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की 75 वर्षीय मां राधा देवी सिंघी की मौत हो गई। उनकी बहन और बहनोई घायल हुए हैं। कार चालक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

पेड़ गिरते ही मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेड़ अचानक दोनों कारों पर आ गिरा। इससे एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। राधा देवी सिंघी को भी हादसे में गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

बैठक में थीं डिप्टी कलेक्टर, खबर मिलते ही मचा हड़कंप
हादसे के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी नर्मदा घाटी विभाग की बैठक में मौजूद थीं। घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने तत्काल बैठक निरस्त कर अधिकारियों को मौके पर रवाना किया।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव के साथ घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, राधा देवी सिंघी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल बहन, बहनोई और ड्राइवर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि पेड़ किस वजह से अचानक सड़क पर गिरा और क्या इसके संबंध में पहले से कोई शिकायत या खतरे की सूचना थी।

संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

24 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

43 minutes ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

43 minutes ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 1 hour ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 1 hour ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 1 hour ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 1 hour ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 1 hour ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 1 hour ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 1 hour ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 1 hour ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 2 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 2 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 2 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 2 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 2 hours ago
मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी
Top News

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

about 2 hours ago
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Top News

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!