इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा: यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर-अबूधाबी के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव करने जा रही है। ट्रैवल एसोसिएशन के अनुसार 25 अक्टूबर से नया शेड्यूल लागू होगा। इसके बाद दोनों दिशाओं की उड़ानें रात की बजाय दिन में संचालित होंगी।
नए शेड्यूल के तहत इंदौर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होगी और अबूधाबी में सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। वहीं अबूधाबी से इंदौर के लिए उड़ान सुबह 11:50 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
एयरलाइन ने सोमवार को नया शेड्यूल अपने सिस्टम पर अपडेट कर दिया है। दिन में उड़ान होने से यात्रियों को अबूधाबी पहुंचने और वहां से इंदौर लौटने में रात के सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अभी रात में संचालित हो रही फ्लाइट
इंदौर-अबूधाबी फ्लाइट अभी इंदौर से शाम 7:50 बजे रवाना होकर अबूधाबी में रात 9:35 बजे पहुंचती है। 25 अक्टूबर से यह सुबह 8:40 बजे इंदौर से रवाना होकर सुबह 10:50 बजे अबूधाबी पहुंचेगी।
वहीं अबूधाबी-इंदौर फ्लाइट अभी रात 10:35 बजे अबूधाबी से रवाना होकर रात 3:20 बजे इंदौर पहुंचती है। नए शेड्यूल में यह सुबह 11:50 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे इंदौर पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर का समय भारतीय समयानुसार और अबूधाबी का समय यूएई समयानुसार है।
नए शेड्यूल में इंदौर से अबूधाबी पहुंचने में करीब 3 घंटे 40 मिनट, जबकि वापसी की उड़ान में करीब 3 घंटे 25 मिनट लगेंगे। वर्तमान शेड्यूल में दोनों ओर का सफर करीब 3 घंटे 15 मिनट में पूरा हो रहा है। यह जानकारी एयरलाइन और ट्रैवल एसोसिएशन के अनुसार है।
15 जुलाई से शुरू हुई थी उड़ान
इंदौर-अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा 15 जुलाई से शुरू हुई थी। वर्तमान में यह सप्ताह में चार दिन—रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित हो रही है। नए शेड्यूल के साथ उड़ान के संचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से इंदौर और आसपास के यात्रियों को अबूधाबी की सीधी कनेक्टिविटी मिली है। इससे क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!