इंतजार खत्म: यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार जिले के लिए 8 सितंबर ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। दशकों से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे जिले में मंगलवार से पहली बार यात्री ट्रेन दौड़ेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से धार जिले के 28 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण करेंगे और यात्री रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके साथ ही धार जिले के रेल मानचित्र पर आधिकारिक रूप से जुड़ जाएगा। जिले की धरती पर पहली बार ट्रेन दौड़ती दिखाई देगी। टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्सव जैसा माहौल है।
18 साल 7 महीने बाद पूरा हुआ इंतजार
धार में रेल सुविधा का सपना कई दशकों पुराना है। 8 फरवरी 2008 को झाबुआ में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना का शिलान्यास किया था।
उस समय उम्मीद थी कि वर्ष 2011 तक धार रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा, लेकिन विभिन्न कारणों से परियोजना में देरी होती गई। अब करीब 18 साल 7 महीने बाद जिले का यह लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है।
टांडा रोड से रामकोट तक चलेगी ट्रेन
टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहेंगी। वे टांडा रोड स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी और स्वयं ट्रेन में सवार होकर रामकोट तक सफर करेंगी।
रेल सेवा शुरू होने से टांडा और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को सबसे बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। अब उन्हें लंबी दूरी के सफर के लिए सड़क मार्ग पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
गुजरात जाने वाले लोगों को भी फायदा
रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से रोजगार के लिए गुजरात और अन्य क्षेत्रों में जाने वाले हजारों लोगों के लिए सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा। व्यापार और आवागमन के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
धार जिले के कई ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र ऐसे हैं, जहां रहने वाले लोगों ने अब तक ट्रेन देखी तक नहीं है या रेल यात्रा का अनुभव नहीं किया। ऐसे लोगों के लिए पहली यात्री ट्रेन का संचालन किसी उत्सव से कम नहीं है।
अभी बाकी है आगे का सफर
धार में रेल सेवा शुरू होना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के अगले चरण और इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के शेष कार्य अभी पूरे होने बाकी हैं। इनके पूरा होने के बाद धार और आसपास के क्षेत्रों को और बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
फिलहाल 8 सितंबर को जिले के लिए एक नए रेल युग की शुरुआत होने जा रही है। करीब दो दशक के इंतजार के बाद पहली बार धार की धरती पर यात्री ट्रेन दौड़ेगी।
संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!