खबर
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण: 31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 6:56 pm
शेयर करें:
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की ऐतिहासिक झांकी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। इंदौर नगर निगम ने श्री गणेश उत्सव समिति के 31वें वर्ष के आयोजन के लिए चार भव्य झांकियों का निर्माण शुरू कराया है।

सोमवार को सामान्य प्रशासन एवं श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष और एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने पूजन-अर्चन कर झांकी निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

31 साल से परंपरा को आगे बढ़ा रहा निगम
अध्यक्ष नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि नगर निगम द्वारा झांकी निर्माण की परंपरा का यह 31वां वर्ष है। निगम का उद्देश्य इंदौर की वर्षों पुरानी झांकी परंपरा को संरक्षित करने के साथ उसे हर साल नए और भव्य स्वरूप में लोगों के सामने लाना है।

झांकियां इंदौर की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा
उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली मिलों की झांकियां इंदौर की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा हैं। इसी परंपरा को मजबूत करने के लिए नगर निगम की ओर से मिल झांकियों और अखाड़ों को अनुदान भी दिया जा रहा है।

स्थानीय कलाकारों के हुनर से सजेंगी झांकियां
नगर निगम द्वारा तैयार कराई जा रही चारों झांकियों में शहर के स्थानीय कलाकारों और कुशल कारीगरों की प्रतिभा देखने को मिलेगी। झांकियों की विषयवस्तु से लेकर सजावट और निर्माण तक स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

इससे जहां इंदौर की कला और रचनात्मकता को मंच मिलेगा, वहीं शहर के कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।

गणेश उत्सव से अनंत चतुर्दशी तक आकर्षण
गणेश उत्सव के दौरान इन झांकियों को शहरवासियों के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के झांकी समारोह में ये आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। हर साल की तरह इस बार भी शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में लोगों के इंदौर पहुंचने की उम्मीद है।

नगर निगम का कहना है कि आयोजन के जरिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ इंदौर की कला, संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 1 hour ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 2 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 2 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 2 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 2 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 2 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 2 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 2 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 2 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 2 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 2 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 3 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 3 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 3 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 3 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 3 hours ago
मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी
Top News

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!