खबर
Top News

जहरीली शराब कांड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या 22 हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में बीमार लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर सियासत भी तेज
प्रशासन प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग भी करा रहा है, ताकि शराब सेवन के बाद किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल उपचार मिल सके। इधर, घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है।

50 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और प्रशासन पर मौतों का वास्तविक आंकड़ा छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। पटवारी ने दावा किया कि उन्होंने गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

पटवारी ने मरीजों और परिजनों से की मुलाकात
जीतू पटवारी ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर जहरीली शराब से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ डॉक्टरों से इलाज की स्थिति भी जानी।

पटवारी ने दावा किया कि उन्होंने 33 से ज्यादा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है। उनके मुताबिक, हर परिवार की अपनी पीड़ा है और कई मौतों की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

सरकार मौतें छिपा रही है
पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार मौतों की वास्तविक संख्या सामने नहीं ला रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी अवैध शराब के कारोबार को रोकने की थी, उनके खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बंडा के गांवों से शुरू हुआ था मौतों का सिलसिला
सागर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बंडा तहसील के प्रभावित गांवों में कथित तौर पर शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। कई लोगों को चक्कर आने और धुंधला दिखाई देने जैसी शिकायतें हुईं। इसके बाद बड़ी संख्या में मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों को सक्रिय किया है और घर-घर स्क्रीनिंग की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, धुंधला दिखाई देना और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आए हैं।

30 आरोपी नामजद, 14 गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें 30 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 14 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अब शराब की सप्लाई, उसके स्रोत और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

वहीं, घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर भी कार्रवाई जारी है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक बंडा एसडीएम आरती यादव और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को उनके पद से हटाया गया है।

मौतों के आंकड़े पर सबसे बड़ा सवाल
इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा विवाद मौतों की वास्तविक संख्या को लेकर है। प्रशासन जहां फिलहाल 22 मौतों की पुष्टि कर रहा है, वहीं जीतू पटवारी 50 से ज्यादा मौतों का दावा कर रहे हैं। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में इससे भी अधिक मौतों के आंकड़े सामने आए हैं, लेकिन अलग-अलग आंकड़ों में स्पष्ट अंतर है।

ऐसे में पोस्टमॉर्टम, मेडिकल रिकॉर्ड और प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक मौतों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

10 minutes ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

14 minutes ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

15 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

25 minutes ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

28 minutes ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

34 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

43 minutes ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 1 hour ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 1 hour ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 1 hour ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 1 hour ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 2 hours ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 2 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 2 hours ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

about 3 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 3 hours ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!