जहरीली शराब कांड: पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सागर में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने चौका और हिनौती गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
गांवों में माहौल बेहद गमगीन रहा
दोनों नेताओं ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनके दुख में शामिल हुए। इस दौरान गांवों में माहौल बेहद गमगीन रहा। पटवारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को केवल सांत्वना देने से काम नहीं चलेगा।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
उन्हें न्याय, उचित आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनकी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
पानी, हवा, दवा के बाद अब शराब में भी जहर
जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की कथित लापरवाही के कारण स्थिति इतनी गंभीर हुई। पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि “पानी, हवा और दवा के बाद अब शराब में भी जहर” पहुंच गया है।
उन्होंने घटना की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पटवारी के मुताबिक, इतनी बड़ी त्रासदी के बाद जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है।
मौतों के आंकड़े को लेकर सरकार पर सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जहरीली शराब त्रासदी में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन वास्तविक आंकड़े सामने नहीं ला रहे हैं और मौतों की संख्या कम बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, मौतों के आंकड़े को लेकर पटवारी के दावे और सरकारी आंकड़ों में अंतर है। ऐसे में वास्तविक संख्या की पुष्टि आधिकारिक रिकॉर्ड और जांच के बाद ही हो सकेगी।
शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया और राजनीतिक संरक्षण के बीच गठजोड़ है। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर शराब कारोबारियों से संबंध होने के आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए उस पुलिस अधिकारी की तैनाती का मुद्दा उठाया, जिसके पूर्व कार्यक्षेत्र मुरैना में जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आ चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक संरक्षण के चलते अवैध शराब का कारोबार बढ़ता रहा।
पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस
पटवारी ने कहा कि अपनों को खो चुके परिवारों का दर्द बेहद गहरा है और सरकार को उन्हें तत्काल उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की लड़ाई कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।
संबंधित समाचार

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!