खबर
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार: कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 11:25 am
शेयर करें:
अब भी परमिशन का इंतजार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम एक बार फिर परमिशन को लेकर अटक गया है।

कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के ग्राउंड को तय किया है, लेकिन सोमवार तक प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। कांग्रेस लगातार परमिशन के लिए प्रशासन से संपर्क कर रही है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। अब तक 75 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। उनका दावा है कि जल्द ही रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच जाएगा।

रीजनल पार्क के सामने आईडीए ग्राउंड तय
कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए के ग्राउंड को प्रस्तावित स्थल बनाया है। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए क्यूआर कोड में भी कार्यक्रम स्थल के तौर पर इसी ग्राउंड का उल्लेख किया गया है।

परमिशन के सिलसिले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे समेत कांग्रेस के कई नेता रविवार को कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर चुके हैं। उम्मीद थी कि सोमवार तक अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन फिलहाल परमिशन नहीं मिली है।

आईडीए और नगर निगम को भेजे पत्र
परमिशन को लेकर कांग्रेस ने अब आईडीए और नगर निगम को विधिवत पत्र दिया है। आईडीए को दिए आवेदन में 14 से 19 सितंबर तक ग्राउंड उपलब्ध कराने और कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग की गई है।

कांग्रेस ने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित सभी नियमों और निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। कांग्रेस ने आवेदन की रसीद भी प्राप्त कर ली है।

नेहरू स्टेडियम के लिए भी मांगी अनुमति
कांग्रेस ने नगर निगम से नेहरू स्टेडियम के लिए भी अनुमति मांगी है। इसके लिए 14 से 19 सितंबर तक स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

इससे पहले भी कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की मांग की थी, लेकिन उस समय न तो अनुमति दी गई थी और न ही आवेदन को औपचारिक रूप से खारिज किया गया था। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के अलावा दो अन्य वैकल्पिक ग्राउंड भी देख रखे हैं।

‘परमिशन मिले या नहीं, कार्यक्रम होकर रहेगा’
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि 75 हजार से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और संख्या लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी हैं और बैठकों का दौर भी चल रहा है।

चौकसे ने कहा कि 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में होगा। कार्यक्रम के लिए परमिशन मिले या नहीं, इसे लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुटी है।

संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

1 minute ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

4 minutes ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

14 minutes ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

17 minutes ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

25 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

35 minutes ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

43 minutes ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 1 hour ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 1 hour ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 2 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 2 hours ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

about 2 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

about 2 hours ago
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 19 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 19 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!