खबर
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र: बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 1:18 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है।

पटवारी ने मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की मांग की है।

पटवारी ने पत्र में कहा कि बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने दावा किया कि वे स्वयं पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उनकी स्थिति देखी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार जहरीली शराब की घटना के बाद कुछ अधिकारियों के तबादले या निलंबन कर दिए जाते हैं, लेकिन मूल नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश नहीं होती।

‘मौतों से पहले कार्रवाई करने वाला तंत्र कहां था?’
पटवारी ने सवाल उठाया कि यदि अवैध शराब के कारोबार की सूचनाएं और शिकायतें पहले से मौजूद थीं तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि मौतों के बाद सक्रिय होने वाला प्रशासनिक तंत्र घटना से पहले कहां था।

उन्होंने वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर और आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की जवाबदेही तय करने की मांग भी की।

पटवारी के मुताबिक, केवल अधिकारियों के तबादले या निलंबन से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। जमीन पर मॉनिटरिंग और प्रभावी सुपरविजन किसकी जिम्मेदारी थी, इसका स्पष्ट जवाब सरकार को देना चाहिए।

कार्रवाई के आदेश में बदलाव पर भी सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में संदिग्ध शराब को लेकर विभागीय स्तर पर हुई जांच और कार्रवाई के बीच कथित विरोधाभासों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि पहले कार्रवाई का आदेश और फिर उसमें बदलाव जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पटवारी ने मांग की कि सरकार यह सार्वजनिक करे कि किसके आदेश पर क्या फैसला लिया गया और उसमें बदलाव क्यों किया गया।

‘ललितपुर से सागर तक कैसे पहुंची शराब?’
पटवारी ने जहरीली शराब के नेटवर्क की जांच स्थानीय स्तर से आगे बढ़ाकर अंतरराज्यीय स्तर तक करने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ललितपुर से सागर तक नकली या संदिग्ध शराब पहुंची तो मध्यप्रदेश की सीमा में उसे रोकने वाला तंत्र क्या कर रहा था।

उन्होंने गुजरात में हुई जहरीली शराब त्रासदी और उज्जैन से सामने आए कथित कनेक्शन का भी उल्लेख करते हुए सरकार से पूछा कि पिछली घटनाओं के बाद मध्यप्रदेश में क्या कदम उठाए गए।

संवेदनशील जिलों में विशेष जांच या नई गाइडलाइन लागू की गई या नहीं, सरकार को इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।

डिस्टलरी से गांव तक पूरी सप्लाई चेन की जांच की मांग
पटवारी ने प्रदेश की डिस्टलरियों को लेकर सामने आते रहे आरोपों की भी स्वतंत्र जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी डिस्टलरी से अवैध शराब के उत्पादन या आपूर्ति की कड़ी जुड़ती है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने डिस्टलरी, गोदाम, लाइसेंसी दुकान और गांव के अंतिम विक्रेता तक पूरी सप्लाई चेन की जांच करने की मांग की है, ताकि शराब के स्रोत और उसके वितरण नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

भाजपा नेताओं की कथित भूमिका की जांच की मांग
पत्र में पटवारी ने सागर के शराब कारोबार में स्थानीय भाजपा नेताओं की कथित भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का भी जिक्र किया है।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भाजपा नेता या उससे जुड़े व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो राजनीतिक संरक्षण के नाम पर उसे बचाया नहीं जाना चाहिए।

आबकारी विभाग के संचालन को लेकर लगाए जा रहे ‘विंध्य कोठी से रिमोट कंट्रोल’ जैसे आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

पटवारी ने आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा की भूमिका और जवाबदेही पर भी सवाल उठाते हुए नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

न्यायिक जांच के साथ श्वेत पत्र की मांग
पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। इसके साथ ही मृतकों की प्रमाणित सूची सार्वजनिक करने, सभी पीड़ितों को बेहतर उपचार और उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केवल तबादला या निलंबन नहीं, बल्कि जांच के आधार पर आपराधिक धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए।

जांच में यह भी सामने आना चाहिए कि जहरीली शराब तैयार करने वाला कौन था, उसे उपलब्ध कराने वाला कौन था, गांवों तक पहुंचाने वाला कौन था और उसे संरक्षण देने वालों की भूमिका क्या थी।

‘मध्यप्रदेश को जहरीली शराब के नेटवर्क से मुक्ति चाहिए’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की है। इसमें गुजरात और मुरैना में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तैयार किए गए एक्शन प्लान की जानकारी देने की मांग की गई है।

पटवारी ने पत्र के अंत में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं है, निलंबन न्याय नहीं है और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं है।’

उन्होंने कहा कि सागर के मृतकों को न्याय, पीड़ित परिवारों को जवाब और मध्यप्रदेश को जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क से मुक्ति चाहिए।

संबंधित समाचार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

11 minutes ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

15 minutes ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

16 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

26 minutes ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

29 minutes ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

36 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

about 1 hour ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 1 hour ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 1 hour ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

about 1 hour ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 1 hour ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 2 hours ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 2 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 2 hours ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

about 3 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 3 hours ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!