खबर
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी: 50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 11:41 am
शेयर करें:
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जूनी इंदौर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर पुराने करेंसी नोट के बदले लाखों रुपए मिलने का ऑफर देखकर रिटायर्ड RBI अधिकारी ने ठगों से संपर्क किया।

9 लाख रुपए मिलने का लालच दिया
आरोपियों ने 50 रुपए के पुराने नोट के बदले 9 लाख रुपए मिलने का लालच दिया और फिर अलग-अलग शुल्क के नाम पर उनसे बार-बार रकम ट्रांसफर कराई। ठगों के झांसे में आए रिटायर्ड अधिकारी ने करीब 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 59 हजार रुपए से अधिक की रकम जमा कर दी।

ऑनलाइन शिकायत की
इसके बावजूद न तो उन्हें बताए गए 9 लाख रुपए मिले और न ही पुराने नोट लेने कोई पहुंचा। ठगी का अहसास होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की, जिसके आधार पर जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर दिखा ऑफर, 50 के नोट के बदले 9 लाख का दावा
पुलिस के अनुसार जसबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि वह RBI से सेवानिवृत्त हैं। 24 अगस्त की दोपहर घर पर फेसबुक चलाते समय उन्हें पुराने करेंसी नोट बदलने का ऑफर दिखाई दिया। पोस्ट में दिए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि यदि उनके पास 50 रुपए का सबसे पुराना नोट है तो उसके बदले 9 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।

ऑफर को वेरिफाई करने और प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर शुरुआत में करीब 1,750 रुपए जमा करने को कहा गया। रकम भेजने के बाद ठगों ने दावा किया कि उनके खाते में करीब 4 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जसबीर सिंह ने बैंक से जानकारी ली, लेकिन खाते में कोई रकम नहीं पहुंची थी।

कभी वेरिफिकेशन
जब रकम खाते में नहीं आई तो आरोपियों ने फिर संपर्क किया और 5,100 रुपए जमा करने को कहा। इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ। जसबीर सिंह ने दोबारा उसी नंबर पर संपर्क किया तो इस बार उन्हें करीब 86 हजार रुपए दिलाने का भरोसा दिया गया और इसके लिए 12,500 रुपए और मांगे गए।

कभी GST तो कभी दूसरे चार्ज का बहाना
इसके बाद अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर 1,100 रुपए जमा कराने को कहा गया। ठग यहीं नहीं रुके। उन्होंने नया बहाना बनाते हुए कहा कि उनके लिए रकम लेकर आ रही टीम को इनकम टैक्स विभाग ने रोक लिया है। टीम को छुड़ाने के लिए 25 हजार रुपए GST चार्ज के तौर पर देने होंगे।

QR कोड भेजकर 16 बार कराया भुगतान
आरोपियों ने अलग-अलग बहानों के साथ लगातार QR कोड भेजे और इन्हीं के जरिए भुगतान करने को कहा। भरोसे में आए जसबीर सिंह ने कई बार रकम ट्रांसफर की। इस तरह करीब 16 ट्रांजेक्शन में 59 हजार रुपए से ज्यादा आरोपियों के बताए खातों में पहुंच गए।

हर भुगतान के बाद ठग कोई नया बहाना बनाकर और रकम मांगते रहे। आखिरकार न तो 9 लाख रुपए मिले और न ही पुरानी करेंसी लेने कोई व्यक्ति आया।

ऑनलाइन शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
लगातार रकम देने के बावजूद परिणाम नहीं मिलने पर जसबीर सिंह को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जूनी इंदौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन, QR कोड के जरिए हुए भुगतानों और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है। मामले में साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

3 minutes ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

13 minutes ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

15 minutes ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

23 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

33 minutes ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

41 minutes ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 1 hour ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 1 hour ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 2 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 2 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 2 hours ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

about 2 hours ago
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 19 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 19 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 19 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!