खबर
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी: सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध हथियार के मामले में सोमवार को कोर्ट पहुंचा आरोपी सन्नी शिंदे पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हो गया। कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिए थे। पुलिसकर्मी उसे जेल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी सन्नी संतरी और अन्य पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

सरेंडर करने पहुंचा
सन्नी के खिलाफ संयोगितागंज पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि वह एक अन्य मामले में भी फरार चल रहा था। सोमवार को वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।

जेल जाने से पहले भाग निकला
सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे जेल ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान सन्नी को मौका मिला और वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वहां से निकल गया।

कोर्ट परिसर में तलाश, नहीं मिला सुराग
आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद सन्नी का पता नहीं चल सका।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी
मामले में कोर्ट के रीडर आलोक मेहता की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने सन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस उसकी तलाश के साथ यह भी जांच कर रही है कि वह किस रास्ते से फरार हुआ और क्या किसी ने उसे भागने में मदद की।

पहले से दर्ज हैं मामले
सन्नी और उसके भाई बॉबी के खिलाफ संयोगितागंज थाने में पहले से अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। कुछ महीने पहले सन्नी पर पड़ोसी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया था।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
सन्नी की मां एमवाय अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में हैं और वह अस्पताल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है। बताया गया है कि वह कुछ समय तक निजी एम्बुलेंस चलाने का काम भी कर चुका है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोर्ट परिसर से फरार हुए आरोपी को जल्द पकड़ना है।

संबंधित समाचार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

10 minutes ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

13 minutes ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

15 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

25 minutes ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

28 minutes ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

34 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

43 minutes ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 1 hour ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 1 hour ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

about 1 hour ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 1 hour ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 2 hours ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 2 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 2 hours ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

about 3 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 3 hours ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!